Source :- LIVE HINDUSTAN
Lava Virat Curve 5G की पहली सेल आज शाम 7 बजे से शुरू होगी। 23,999 रुपये कीमत वाला यह कर्व्ड डिस्प्ले फोन बैंक ऑफर के साथ 20 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा।
Lava Virat Curve 5G की पहली सेल आज से शुरू हो रही है। कंपनी ने इस फोन को भारतीय मार्केट में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और रियर मिनी डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। फोन की पहली सेल 28 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने फोन की रेगुलर कीमत 23,999 रुपये रखी है, जबकि बैंक ऑफर के साथ पहली सेल में इसे 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Lava Virat Curve 5G को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate में आता है। इसकी खासियतों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला फीचर पीछे दिया गया छोटा डिस्प्ले है। यह रियर मिनी स्क्रीन समय, बैटरी स्टेटस, वॉल्यूम और नोटिफिकेशन जैसी जानकारी दिखा सकती है। यूजर्स इसमें कस्टम टेक्स्ट और इमोजी भी दिखा सकते हैं।
ऐसे हैं Lava फोन के स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.67 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स तक है। कर्व्ड डिस्प्ले की वजह से फोन का डिजाइन प्रीमियम नजर आता है। डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए Lava Virat Curve 5G में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोन में 6GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है। कंपनी ने फोन के लिए दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है।
Sony कैमरा और 6000mAh बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें EIS का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप को रोजमर्रा की फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को ध्यान में रखकर दिया गया है।
Lava Virat Curve 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, हालांकि बॉक्स में 33W चार्जर दिया जाता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G के अलावा फोन में Wi-Fi, Bluetooth और अन्य सामान्य कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। फोन में IR ब्लास्टर और स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। इसे IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।
मिलेगा इन ऑफर्स का फायदा
Lava Virat Curve 5G की पहली सेल 28 सितंबर को शाम 7 बजे शुरू होगी। इसकी रेगुलर कीमत 23,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर का फायदा लेने के बाद इसे 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 6GB RAM, 128GB स्टोरेज, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और रियर मिनी डिस्प्ले जैसे फीचर्स इस फोन को इस सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




