Home rss business hindi LIC के MD ने लिया VRS, सरकार का मिला अप्रूवल, 24 सिंतबर...

LIC के MD ने लिया VRS, सरकार का मिला अप्रूवल, 24 सिंतबर को रिटायर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LIC Updates: एलआईसी के एमडी दिनेश पंत के वीआरएस पर सरकार की तरफ से अप्रूवल दे दिया गया है। बीमा कंपनी ने इसकी जानकारी शुक्रवार को एक्सचेंज को दी। उनका रिटायरमेंट 24 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गया है।

कंपनी ने दी जानकारी में कहा है, ‘दिनेश पंत को वीआरएस की वजह से सर्विस से रिटायर कर दिया गया है। 24 सितंबर 2026 से वह मैनेजिंग डायरेक्टर और KMP नहीं रहे हैं।’ बीाम कंपनी ने आगे बताया कि पंत अब इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रैटेजी कमिटी के चेयरपर्सन भी नहीं रहे हैं। साथ एग्जीक्यूटिव कमिटी और इनवेस्टेंट कमिटी के सदस्य भी नहीं रहे।’

LIC के शेयरों में उछाल

सरकारी बीमा कंपनी के शेयर आज बीएसई में 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 408.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। बीते 6 महीने में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 1.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसी साल बीमा कंपनी के शेयर अगस्त के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड कंपनी ने दिया था। पिछले साल कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस मिला था।

NSE IPO की वजह से चर्चा में एलआईसी के शेयर

सरकारी बीमा कंपनी की एनएसई में बड़ी हिस्सेदारी है। बीमा कंपनी के पास कुल 10.72 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, एंकर बुक में एलआईसी, एलआईसी म्यूचुअल फंड और एलआईसी पेंशन फंड ने हिस्सा लिया था। तीनों ने मिलाकर कुल 500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN