Home मनोरंजन समाचार Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के...

Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/ddsydfddfrdbhgfvdbyrfdgjjx_1782844434024_1782844437611_47977238-866a-48c1-88ba-1b04556e2af4.jpg

नेटफ्लिक्स का शो लॉकअप सीजन 2 में अब कंगना रनौत नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस वीकेंड फराह और रितेश के साथ शो का हिस्सा बनेंगी। एक्ट्रेस को एक बार फिर क्वीन की कुर्सी पर देखने का इंतजार हो रहा है।

नेटफ्लिक्स का शो लॉकअप सीजन 2 शुरू होते ही धमाका कर रहा है। शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे कर दिए हैं। अब इस शो में एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। शो की ओरिजिनल होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर लॉकअप का हिस्सा बनने जा रही हैं। लेकिन इस बार वो गेस्ट बनकर शो पर पहुंचेंगी। लॉकअप सीजन 2 को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। अब देखना मजेदार होगा कि कंगना और नए होस्ट की जुगलबंदी कैसी होगी।

कंगना होंगी मेहमान

रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत लॉकअप सीजन 2 में जनता की आवाज बनकर शामिल होंगी। ये स्पेशल वीकेंड एपिसोड होगा। इस बारे में कंगना ने कहा, ये शो हमेशा से अपनी सच्चाई को स्वीकार करने वाला रहा है, चाहे वो बात कितनी असहज क्यों न हो। लॉकअप: सच या सजा के लिए पहले हफ्ते के एलिमिनेशन के लिए इस वीकेंड फराह और रितेश के साथ जूरी या जनता की आवाज के तौर पर शामिल होते हुए मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है।’

इसलिए कंगना को नहीं लिया गया

एकता कपूर के शो लॉकअप के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। अब दूसरे सीजन में कंगना को नहीं कास्ट करने पर एकता कपूर में अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि ये नया सीजन नई चीज़ों से भरा हुआ है। नया कांसेप्ट और फॉर्मेट है। इस सीजन का विजन अलग है। इस बार जेलर और होस्ट का कोई सीन नहीं है। इस नए फॉर्मेट में पुराने सीजन की कंगना इसलिए नहीं लाया गया था। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस इस बात को समझ जाएंगी।

आकांक्षा चमोला ने कही थी तलाक की बात

बता दें, हाल में लॉकअप सीजन 2 की शुरुआत हुई है। अपने पहले ही एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपना सीक्रेट शेयर करते हुए बताया था कि वो और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच पति पत्नी जैसा कोई रिश्ता नहीं था। लेकिन दोनों ने एक दूसरे को प्रोफेशनली सपोर्ट करने का वादा किया था। इसलिए बिग बॉस के दौरान आकांक्षा, गौरव के लिए शो में पहुंची थीं।

हर्षद चोपड़ा का सच

इसके अलावा हर्षद चोपड़ा ने भी अपना सीक्रेट रिवील किया था। उन्होंने बताया था कि सालों पहले उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें उनके बेस्ट फ्रेंड के साथ चीट किया था। ये जख्म उनके लिए इतना गहरा बन चुका था कि इसके बाद वो कभी विश्वास नहीं कर सके। अब वो शो में अपनी असली पर्सनालिटी दिखाने आए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN