Home मनोरंजन समाचार Lock Upp 2: सुनीता से श्रेया ने पूछा, आपको गोविंदा के अफेयर्स...

Lock Upp 2: सुनीता से श्रेया ने पूछा, आपको गोविंदा के अफेयर्स के बारे में सुनकर बुरा नहीं लगता?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/1_july_lock_upp_2_1782869863797_1782869869578_e192071a-3313-4f11-947e-41dc3b68aa5c.jpg

Lock Upp 2: सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ उनके रिश्ते और उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बारे में बात की। उन्होंने ये भी बताया कि वो इस उम्र में दूसरी बार प्यार की तलाक में हैं या नहीं।

नेटफ्लिक्स का रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ ट्रेंड कर रहा है। इसके लेटेस्ट एपिसोड में सुनीता आहूजा ने अपने पति और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स पर बड़ा बयान दिया है। शो में श्रेया कालरा से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि वो अब सिर्फ अपने बच्चों के लिए जी रही हैं और अगर गोविंदा ने उन्हें धोखा दिया भी तो भी वो कुछ बदल नहीं सकती हैं।

पढ़िए पूरा बयान

मंगलवार के दिन टेलीकास्ट हुए एपिसोड में जब श्रेया कालरा ने सुनीता से उनके पुराने बयानों और गोविंदा के अफेयर्स से जुड़ा सवाल किया तो सुनीता ने खुलकर जवाब दिया। सुनीता ने कहा, ‘अगर अफेयर्स हुए भी हैं तो अभी क्या कर सकते हैं… शुरू से ही हुआ है न लेकिन? हीरो हैं तो आप कह नहीं सकते। इस उम्र में अभी सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ेगा। जैसे चल रहा हैं चलने दो।’

मैं बच्चों के लिए जीती हूं – सुनीता

इसके बाद श्रेया ने उनसे पूछा, ‘क्या आपको बुरा नहीं लगता?’ इस पर सुनीता ने कहा, ‘ठीक है यार, मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं।’ जब उनसे आगे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि गोविंदा आज भी ऐसा करते हैं? तो सुनीता ने कहा, ‘आप रोक सकते हो क्या किसी को? मैं चौबीस घंटा सामने जाके बैठे रहूं? फिर सामने वाला भी तो इरिटेट हो जाएगा ना इसलिए मैं सोचती ही नहीं हूं।’

हमारे पास दो घर हैं – सुनीता

सुनीता ने आगे कहा, ‘हमारे पास दो घर हैं। उनके घर में उन्हें मिलने बहुत लोग आते हैं न। मेरे घर में मुझे प्राइवेसी चाहिए।’ जब सुनीता से पूछा गया कि क्या वो दोबारा प्यार की तलाश कर रही हैं तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, ये सब करने की मेरी उम्र नहीं है। मुझे ये पसंद नहीं है। मैंने जिंदगी में ये सब देख लिया है।’

शो के प्रीमियर एपिसोड में भी दिया था बड़ा बयान

ये पहली बार नहीं है जब सुनीता ने गोविंदा पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बात की हो। शो के प्रीमियर एपिसोड में भी उन्होंने गोविंदा के साथ अपनी शादी पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि प्यार अक्सर समझौतों के साथ आता है। उनके मुताबिक, जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो कभी-कभी आपको सब कुछ बर्दाश्त करना पड़ता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN