Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/lockup_1790699248888_yiO5_1790699264627_WQpO_be5d170a-4a29-4420-b86c-ee9e72e4a573_cTQd.jpgलॉक अप सच या सजा के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी गई है और इस खबर के आने के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं इसके लिए। शो नेटफ्लिक्स पर आएगा।
नेटफ्लिक्स ने लॉक अप सच या सजा के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है। अब ये जेल एक बार फिर खुलेगा, लेकिन नए कंटेस्टेंट्स के साथ जो इसमें जाने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट की और लिखा, लौट रहा है लॉक अप। भागकर जाओगे कहां? देखें लॉक अब सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर।
लॉक अप के नए सीजन की अनाउंसमेंट
इस शो को एकता कपूर, शोभा कपूर और मनीष शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। नया सीजन तमाशे और कमजोरी के बीच के फर्क को धुंधला कर देगा क्योंकि नए कंटेस्टेंट नए सीक्रेट्स के साथ लॉक अप के अंदर बंद होंगे।
एकता ने बताया क्या होगा दूसरे सीजन में खास
नए सीजन को लेकर एकता कपूर ने कहा, ‘लॉक अप सच या सजा नेटफ्लिक्स पर अब कुछ ऐसा करके आएगा जो हमने सोचा भी नहीं होगा। फिनाले के बाद भी दर्शकों के जहन में वे बातचीत, कंटेस्टेंट्स और उनके सबसे यादगार पल बसे रहे। इसी वजह से लॉक अप का रिटर्न काफी एक्साइटिंग है। अगला सीजन दर्शकों को उसी दुनिया में लेकर जाएगा जिसे वे जानते हैं, लेकिन नई कहानियों, पर्सनैलिटीज और सरप्राइज के साथ। वहीं फराह और रितेश भी एक फिर वापस आएंगे जेलर बनकर और अपनी एनर्जी के साथ इस नए चैप्टर को आगे बढ़ाएंगे।’
नेटफ्लिक्स इंडिया के वीपी कंटेंट मोनिका शेरगिल ने कहा, ‘लॉक अप सच या सजा रातों रात छा गया था। व्यूवर्स ने इन्वेस्ट किया और इसे वापस देखते रहे। ये सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि एक ऐसा स्पेस था जहां सेलिब्रिटीज ने अपनी लाइफ के उन टॉपिक्स को लेकर बात की जिनपर वे आम तौर पर बात नहीं करते हैं, अपने पास्ट ट्रॉमा को शेयर किया। सीजन 2 अब उसी नेटफ्लिक्स एफेक्ट के साथ दर्शकों को अब कई नए सरप्राइज मिलेंगे।’
श्रेया कालरा ने जीता था पहला सीजन
बता दें कि इससे पहले लॉक अप सच या सजा के सीजन 1 की विनर श्रेया कालरा थीं। हालांकि श्रेया की जीत पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए थे। इस शो को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया था और ये नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग भी था।
अब दूसरा सीजन कबसे शुरू होगा, इसको लेकर मेकर्स ने डेट तो अनाउंस नहीं कि लेकिन दर्शक इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।
खैर अब इस खबर के आने के बाद से अब फैंस को कंटेस्टेंट्स की लिस्ट की इंतजार है कि इस बार कौनसे सेलेब इस शो में आते हैं और उनकी लाइफ के क्या सीक्रेट्स सबको पता चलेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




