Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए “लेटर ऑफ इंटेंट” (LOI) मिलने की खबर मात्र से ही दिलीप बिल्डकॉन के शेयर आज गर्दा उड़ा रहे हैं। वह भी तब बाजार फ्लैट है। कंपनी को इस काम के लिए चुना गया है, लेकिन अभी पक्का कॉन्ट्रैक्ट होना बाकी है। इसके बावजूद यह स्टॉक 9 प्रतिशत से अधिक उछलकर 439.70 रुपये पर पहुंच गया। आम तौर पर ऐसी खबर आने पर शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिलती है, क्योंकि निवेशक इसे कंपनी के लिए अच्छी खबर मानते हैं।
शेयर मार्केट में लगातार चौथे दिन कमजोरी के साथ ट्रेडिंग हो रही है। बीएसई का सेंसेक्स 34 अंक नीचे 74729 पर आ गया है। निफ्टी भी 17 अंक नीचे 23413 पर है। इस बीच दिलीप बिल्डकॉन के शेयर न केवल दौड़ रहे हैं, बल्कि इनमें ट्रेडिंग भी खूब हो रही है।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसे यह LOI मिला है। बता दें LOI का फुल फॉर्म लेटर ऑफ इंटेंट है। यह एक तरह का कागजी इरादा होता है, जिसमें यह बताया जाता है कि कंपनी को काम देने का फैसला किया गया है, लेकिन यह पक्का कॉन्ट्रैक्ट नहीं होता। कई बार LOI मिलने के बाद भी डील आगे नहीं बढ़ती, या शर्तें बदल जाती हैं।
निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है?
अगर यह प्रोजेक्ट पक्का हो जाता है, तो कंपनी को नया काम मिलेगा, जिससे उसकी कमाई बढ़ सकती है। इससे शेयर की कीमत में तेजी आ सकती है, लेकिन चूंकि अभी सिर्फ LOI है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और पूरी डिटेल्स पढ़ने के बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए।
क्या करती है कंपनी: दिलीप बिल्डकॉन एक इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो सड़क, पुल, पाइपलाइन जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। सरकारी टेंडरों में हिस्सा लेना इसका मुख्य काम है।
शेयर प्राइस हिस्ट्री
10 सितंबर को सुबह पौने 11 बजे के करीब स्टॉक 6.45 प्रतिशत ऊपर 418.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। एक समय यह 410.10 रुपये के दिन के निचले स्तर को भी टच कर चुका था। इसका 52 हफ्ते का हाई 585 और लो 381.55 रुपये है।
अब देखना यह होगा कि यह LOI पक्के कॉन्ट्रैक्ट में बदलता है या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो कंपनी के ऑर्डर बुक में बढ़ोतरी होगी और शेयरधारकों को फायदा मिल सकता है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




