Home BUSINESS NEWS HINDI LPG सिलेंडर हुआ 209 रुपये तक सस्ता, तत्काल टिकट के नियमों में...

LPG सिलेंडर हुआ 209 रुपये तक सस्ता, तत्काल टिकट के नियमों में भी बदलाव, 1 अगस्त से 5 नए रूल लागू

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Rules Changed From 1 August 2026: हर महीने की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव हो जाता है। जिसका सीधा असर हमारे और आपके जेब पर पड़ता है। 1 अगस्त 2026 से भी कई नियम बदल रहे हैं। जिसमें तत्काल टिकट, एलपीजी सिलेंडर, केवाईसी आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आज से कौन-कौन से नियमों में बदलाव होने जा रहा है।

1- LPG सिलेंडर के दाम हुए कम (LPG Price Today)

दिल्ली मं आज 1 अगस्त को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 192 रुपये की कटौती हुई है। कोलकाता में 209 रुपये दाम घट गए हैं। वहीं, मुंबई और चेन्नई में क्रमशः 194 रुपये और 200 रुपये की गिरावट कीमतों में देखने को मिली है। बता दें, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2- तत्काल टिकट (Tatkal Ticket Rule)

आज 1 अगस्त से नया टोकन सिस्टम रेलवे लागू हो गया। अमूमन देखा जाता है कि तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर लोगों को लम्बी लाइन लगानी होती थी। और टोकन भी अलग-अलग काउंटर पर मिलता था। लेकिन आज से ऐसा नहीं होगा। आप टोकन लेकर जा सकते हैं। नंबर आने पर टिकट मिलेगा। इससे लोगों का समय भी बचेगा।

3- उज्जवला गैस योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट

सभी लाभार्थियों को सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य हो गया है। अगर आप भी एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ उठाते हैं तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें।

4- केवाईसी 2.0 की शुरुआत (KYC 2.0)

1 अगस्त यानी आज से बैंकिंग, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड सेक्टर केवाईसी 2.0 प्रक्रिया शुरू कर रहा है। नए सिस्टम के अनुसार सभी वित्तीय संस्थाएं एक सेंट्रल डेटाबेस से ग्राहकों की वेरीफाइड डीटेल्स का एक्सेस लेंगे। इस प्रक्रिया से ग्राहकों को बार-बार ई-केवाईसी के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

5- क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को भी राहत

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से क्रेडिट कार्ड के बिलिंग रूल में बदलाव किया गया है। नए नियमों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय से पूरा नहीं भर पाता है तो बचे हुए पैसों के भुगतान के लिए समय पेनाल्टी, टैक्स आदि शामिल नहीं किया जाएगा। इससे अब ब्याज का खर्च समय से भुगतान ना होने पर कम होगा।

इस महीने की 5 तारीख को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मीटिंग है। इस मीटिंग में ब्याज दरों पर फैसला होगा। अगर सेंट्रल बैंक की तरफ से इंटरेस्ट रेट्स में इजाफा किया जाता है तो एफडी की दरों में भी आने वाले समय में बढ़ोतरी की संभावना रहेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN