Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG Price 10 Aug: अपने ही देश में आज लोगों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए ₹941 से लेकर ₹1,119 तक और कमर्शियल गैस के लिए ₹2,691 से ₹3,376 तक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। इसका यह मतलब नहीं है सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है। सिलेंडर के रेट 1 अगस्त को बदले थे। इस दिन 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर करीब 200 रुपये सस्ता हुआ था।
भारत के 40 से अधिक शहरों के रसोई गैस और कमर्शियल गैस के दामों में बहुत अंतर है, लेकिन भौगोलिक दूरी, लोकल टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज का सीधा असर इस अंतर के लिए जिम्मेदार है। इंडियन ऑयल पर दिए गए आज 10 अगस्त रेट के हिसाब से सबसे सस्ता सिलेंडर चाहे वह घरेलू हो या कमर्शियल मुंबई में है।
महाराष्ट्र की राजधानी में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल 2,691.50 रुपये है। दूसरी ओर सबसे महंगी गैस लेह (लद्दाख) में है। यहां 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1,179 और कमर्शियल 3,376.50 रुपये का मिल रहा है।
उत्तर भारत में क्या है घरेलू सिलेंडर के भाव
लेह ₹1,179
श्रीनगर ₹1,058
दिल्ली ₹942
गुरुग्राम ₹950.5
जयपुर ₹947
शिमला ₹986.5
अमृतसर ₹983
उत्तर भारत में क्या है कमर्शियल सिलेंडर के रेट
लेह ₹3,376.5
श्रीनगर ₹3,044
चंडीगढ़ ₹2,760
गुरुग्राम ₹2,755
दिल्ली ₹2738
दक्षिण भारत में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट
बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.5 और तिरुवनंतपुरम में कमर्शियल 2,744 रुपये बिक रहे हैं, जो इस क्षेत्र में सबसे किफायती हैं। इसके उलटा, अंडमान में घरेलू 1,018 रुपये और कमर्शियल 3,206.5 रुपये दोनों में सबसे महंगा बना हुआ है।
हैदराबाद (घरेलू ₹994, कमर्शियल ₹2,985) और चेन्नई (₹957.5, ₹2,985) ने कमर्शियल में एक समान रेट है। चित्तूर (घरेलू ₹1,008.5) और पुडुचेरी (₹954) बीच के स्तर पर हैं। द्वीपीय होने के कारण अंडमान में सप्लाई चार्ज सबसे ज्यादा भारी पड़ता है।
पश्चिम भारत में सिलेंडर के रेट
पश्चिमी भारत में मुंबई (घरेलू ₹941.5, कमर्शियल ₹2,691.5) ने पूरे देश का सबसे कम रेट दर्ज किया है। इसके बाद अहमदाबाद (₹949, ₹2,758), दमन (₹956.5, ₹2,736.5) और गोवा (₹956, ₹2,815) का स्थान आता है। इसी क्षेत्र में गुजरात घरेलू ₹967 और कमर्शियल ₹2,831 के साथ पश्चिम का सबसे महंगा सिलेंडर बेचता है।
मध्य भारत: भोपाल में सबसे सस्ता, पटना में पड़ता है भारी
उत्तर-दक्षिण के बीच स्थित मध्य क्षेत्र यानी एमपी, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड) की बात करें तो भोपाल घरेलू सिलेंडर (₹970) और कमर्शियल (₹2,746) दोनों में सबसे सस्ता शहर बना है। इसके बाद लखनऊ (₹979.5, ₹2,860.5) और रांची (₹999.5, ₹2,922) का नंबर आता है।
वहीं, पटना (घरेलू ₹1,040, कमर्शियल ₹3,032.5) और रायपुर (₹1,013, ₹2,965) इस क्षेत्र के सबसे महंगे शहर रहे। मध्य क्षेत्र में घरेलू सिलेंडर का सबसे बड़ा अंतर ₹70 भोपाल और पटना के बीच है। कमर्शियल में ₹286.5 का अंतर इन्हीं दोनों के बीच है।
पूर्वोत्तर राज्य: डिब्रूगढ़ में सस्ती गैस, नॉर्थ त्रिपुरा-गंगटोक में महंगी
पूर्वोत्तर के राज्यों में डिब्रूगढ़ (असम) घरेलू सिलेंडर ₹949 और कमर्शियल ₹2,825.5 के साथ सबसे सस्ता है। कोहिमा (नागालैंड) ने घरेलू ₹961 और कमर्शियल ₹2,848.5 की दर से दूसरा स्थान पाया है।
इसके ठीक उलट, नॉर्थ त्रिपुरा (घरेलू ₹1,119.5, कमर्शियल ₹3,256.5) इस क्षेत्र का सबसे महंगा शहर बना। गंगटोक (सिक्किम) में घरेलू सिलेंडर ₹1,094.5 और कमर्शियल ₹3,248.5 का है। जबकि आईजॉल (मिजोरम, ₹1,094) और वेस्ट इंफाल (मणिपुर, ₹1,093.5) भी 1,100 के करीब हैं।
पूर्वोत्तर में घरेलू सिलेंडर का सबसे बड़ा अंतर ₹170.5 (डिब्रूगढ़ बनाम नॉर्थ त्रिपुरा) और कमर्शियल में ₹431 (डिब्रूगढ़ बनाम नॉर्थ त्रिपुरा) का है, जो पहाड़ी और दूरदराज इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन की चुनौती को पूरी तरह उजागर करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




