Home rss business hindi LPG सिलेंडर करने जा रहे हैं बुक? चेक करें प्रमुख शहरों में...

LPG सिलेंडर करने जा रहे हैं बुक? चेक करें प्रमुख शहरों में कितना है रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज भी कोई भी बदलाव नहीं किया गया है
  • कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं
  • इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज 31 अक्टूबर को कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आखिरी बार 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कंपनियों ने बढ़ोतरी की थी। तब रेट 72 रुपये तक बढ़ा दिया गया था। इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। अबतक 10 में से 8 महीनों के शुरुआत में 19 किग्रा वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ाया गया है। वहीं, 14.2 किग्रा वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में दो बार ही बढ़ोतरी अबतक हुई है। बता दें, पुराने ट्रेंड को अगर देखें तो कल यानी 1 नवंबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी या फिर कटौती देखने को मिल सकती है।

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट (Domestic Cylinder Price Today)

दिल्ली में – 939.50 रुपये

मुंबई में- 968 रुपये

पटना – 1031.50 रुपये

बेंगलुरू – 944.50 रुपये

जयपुर – 945.50 रुपये

चंडीगढ़ – 951.50 रुपये

लखनऊ – 979.50 रुपये

हैदराबाद – 994 रुपये

भुवनेश्वर – 968.50 रुपये

19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर का कितना है रेट (Commercial Cylinder Price Updates)

दिल्ली 2810 रुपये

नोएडा 2747.50 रुपये

मुंबई – 2954 रुपये

पटना – 3100 रुपये

बेंगलुरू – 2764 रुपये

जयपुर – 2839 रुपये

चंडीगढ़ – 2833 रुपये

लखनऊ – 2932 रुपये

हैदराबाद – 3065 रुपये

भुवनेश्वर – 2988 रुपये

कब-कब महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर (LPG Price hike updates)

2026 में सिर्फ दो ही ऐसे मौके आए हैं जब घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है। पहली बार दाम मार्च के महीने में बढ़ा था। दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी जून के महीने में हुई थी। बता दें, आखिरी बार कीमतों में 29 रुपये का इजाफा कंपनियों ने किया था।

बुकिंग नियम हुए कठिन (LPG Booking rule)

पहले की तुलना में अब एलपीजी सिलेंडर बुक करना ज्यादा कठिन हो चुका है। बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के घरेलू सिलेंडर की बुकिंग नहीं की जा सकती है। इसके अलावा डिलीवरी के लिए भी ओटीपी की जरूरत पड़ती है। सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए नियमों को काफी कड़ा कर दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN