Home BUSINESS NEWS HINDI LPG सिलेंडर के दाम घटे तो राज्यों से आए चौंकाने वाले आंकड़े,...

LPG सिलेंडर के दाम घटे तो राज्यों से आए चौंकाने वाले आंकड़े, आप भी रह जाएंगे हैरान

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

देशभर के 40 से अधिक शहरों के 14.2 किलो वाले घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बहुत अंतर है। 1 अगस्त को सिलेंडर के नए रेट जारी होने के बाद 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर करीब 200 रुपये सस्ता हो गया। लेकिन, नए रेट के हिसाब से मुंबई ने घरेलू सिलेंडर ₹941.50) और कमर्शियल ₹2,691.50 दोनों में सबसे कम रेट के लिए बाजी मारी है। यहां देश में सबसे सस्ती गैस मिल रही है। जबकि, लेह (लद्दाख) में घरेलू ₹1,179 और कमर्शियल ₹3,376.50 का भाव सबसे महंगा है। आइए देश के पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य के राज्यों के प्रमुख शहरों के रेट चेक करें…

उत्तर भारत: लेह में सबसे भारी बोझ, दिल्ली-गुरुग्राम में राहत

इडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए ताजे रेट के मुताबिक उत्तर भारत में लेह में घरेलू सिलेंडर ₹1,179 और श्रीनगर में (₹1,058 है। इस लिहाज से ये सबसे महंगे हैं, जबकि दिल्ली (₹942), गुरुग्राम (₹950.5) और जयपुर (₹947) सबसे सस्ते विकल्प हैं।

कमर्शियल सिलेंडर में भी लेह (₹3,376.5) और श्रीनगर (₹3,044) सबसे ऊपर हैं, जबकि चंडीगढ़ (₹2,760) और गुरुग्राम (₹2,755) सस्ते हैं। शिमला (घरेलू ₹986.5) और अमृतसर (₹983) भी औसत से ऊंचे दामों पर गैस मुहैया कराते हैं। दिल्ली की तुलना में यहां घरेलू सिलेंडर में सबसे ज्यादा अंतर ₹237 का है।

दक्षिण भारत: अंडमान में चुभती कीमत, बेंगलुरु-तिरुवनंतपुरम में सस्ती

दक्षिण के शहरों में बेंगलुरु (घरेलू ₹944.5) और तिरुवनंतपुरम (कमर्शियल ₹2,744) सबसे किफायती हैं। इसके उलट, अंडमान घरेलू (₹1,018) और कमर्शियल (₹3,206.5) दोनों में सबसे महंगा है, जो बेंगलुरु के कमर्शियल सिलेंडर से ₹385.5 अधिक है। हैदराबाद में घरेलू ₹994, कमर्शियल ₹2,985 का है और चेन्नई में घरेलू गैस ₹957.5 और कमर्शियल ₹2,985 का है। चित्तूर (घरेलू ₹1,008.5) और पुडुचेरी (₹954) बीच के स्तर पर हैं।

पश्चिम भारत: देश में सबसे सस्ती गैस मुंबई में

पश्चिमी भारत में मुंबई (घरेलू ₹941.5, कमर्शियल ₹2,691.5) ने पूरे देश का सबसे कम रेट दर्ज किया है। इसके बाद अहमदाबाद (₹949, ₹2,758), दमन (₹956.5, ₹2,736.5) और गोवा (₹956, ₹2,815) का स्थान आता है।

इसी क्षेत्र में गुजरात घरेलू ₹967 और कमर्शियल ₹2,831 के साथ पश्चिम का सबसे महंगा सिलेंडर बेचता है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के मामले में मुंबई से मामूली ₹25.5 और कमर्शियल में ₹139.5 अधिक ही है।

मध्य भारत: भोपाल में सबसे सस्ता, पटना में पड़ता है भारी

उत्तर-दक्षिण के बीच स्थित मध्य क्षेत्र यानी एमपी, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड की बात करें तो भोपाल घरेलू सिलेंडर (₹970) और कमर्शियल (₹2,746) दोनों में सबसे सस्ता शहर बना है। इसके बाद लखनऊ (₹979.5, ₹2,860.5) और रांची (₹999.5, ₹2,922) का नंबर आता है।

वहीं, पटना (घरेलू ₹1,040, कमर्शियल ₹3,032.5) और रायपुर (₹1,013, ₹2,965) इस क्षेत्र के सबसे महंगे शहर रहे। मध्य क्षेत्र में घरेलू सिलेंडर का सबसे बड़ा अंतर ₹70 भोपाल और पटना के बीच है। कमर्शियल में ₹286.5 का अंतर इन्हीं दोनों के बीच है।

पूर्वोत्तर राज्य: डिब्रूगढ़ में सस्ती गैस, नॉर्थ त्रिपुरा-गंगटोक में महंगा

पूर्वोत्तर के राज्यों में डिब्रूगढ़ (असम) घरेलू सिलेंडर ₹949 और कमर्शियल ₹2,825.5 के साथ सबसे सस्ता है। कोहिमा (नागालैंड) ने घरेलू ₹961 और कमर्शियल ₹2,848.5 दूसरा स्थान पाया है।

इसके ठीक उलट, नॉर्थ त्रिपुरा में घरेलू सिलेंडर ₹1,119.5 और कमर्शियल ₹3,256.5 रुपये के साथ इस क्षेत्र का सबसे महंगा शहर बना है। गंगटोक (सिक्किम) में घरेलू सिलेंडर ₹1,094.5 और कमर्शियल ₹3,248.5 का है। जबकि, आईजॉल (मिजोरम, ₹1,094) और वेस्ट इंफाल (मणिपुर, ₹1,093.5) भी 1,100 के करीब हैं।

पूर्वोत्तर में घरेलू सिलेंडर का सबसे बड़ा अंतर ₹170.5 (डिब्रूगढ़ बनाम नॉर्थ त्रिपुरा) और कमर्शियल में ₹431 (डिब्रूगढ़ बनाम नॉर्थ त्रिपुरा) का है, जो पहाड़ी और दूरदराज इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन की चुनौती को पूरी तरह उजागर करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN