Home rss business hindi LPG सिलेंडर ₹490 से ₹942 तक कैसे पहुंचा, इस बार अक्टूबर में...

LPG सिलेंडर ₹490 से ₹942 तक कैसे पहुंचा, इस बार अक्टूबर में क्या होगा?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • LPG Price in October: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में मोदी सरकार के कार्यकाल में पिछले 12 साल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है
  • 2014 के 880 रुपये से घटकर अक्टूबर 2016 में 490 रुपये तक पहुंच गई
  • इसके बाद 2018 में यह फिर 879 रुपये हो गई
  • अब 942 रुपये पर है

अक्टूबर का महीना त्योहारों का महीना होता है। ऐसे में घर से लेकर होटल-रेस्टोरेंट और स्ट्रीट वेंडर तक के लिए एलपीजी सिलेंडर की खपत बढ़ जाती है। हर साल 1 अक्टूबर को एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट होते हैं। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में मोदी सरकार के कार्यकाल में पिछले 12 साल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस बार 1 अक्टूबर को जब रेट अपडेट होंगे तब पता चलेगा कि झटका लगेगा या राहत मिलेगी, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में ही कभी सिलेंडर की कीमत अक्टूबर में महज 490 रुपये भी थी। जब मोदी मई 2014 में प्रधानमंत्री बने थे तो उस समय दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 928.50 रुपये थी।

IOCL के आधिकारिक प्राइस रिकॉर्ड के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाला इंडेन सिलेंडर की कीमत अक्टूबर 2014 में 880 रुपये थी। इसके बाद अक्टूबर 2015 में यह घटकर 517.50 रुपये और अक्टूबर 2016 में 490 रुपये रह गई। इसके बाद LPG के दाम में तेजी देखने को मिली। अक्टूबर 2017 में सिलेंडर की कीमत 649 रुपये हो गई। अक्टूबर 2018 में यह बढ़कर 879 रुपये पर पहुंच गई। हालांकि अगले साल अक्टूबर 2019 में कीमत घटकर 605 रुपये रह गई।

2020 में ₹594 पर रहा सिलेंडर

IOCL के रिकॉर्ड के अनुसार अक्टूबर 2020 में दिल्ली में 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत 594 रुपये थी। इसके बाद कीमतों में फिर बढ़ोतरी शुरू हुई। अक्टूबर 2021 में यह बढ़कर 899.50 रुपये हो गई।

इसके बाद 2022 में LPG की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। IOCL के रिकॉर्ड में 6 जुलाई 2022 को दिल्ली में कीमत 1,053 दर्ज है। 2023 में 30 अगस्त को कीमत घटकर 903 रुपये हो गई। अक्टूबर 2022 और 23 में भी इसी रेट पर सिलेंडर बिका। इसके बाद मार्च 2024 में यह 803 पर आ गई।

2025 में फिर बढ़े दाम

IOCL के मुताबिक 8 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 14.2 किलो बिना सब्सिडी वाले इंडेन सिलेंडर की कीमत 853 रुपये थी, जो अक्टूबर 2025 में भी इसी रेट पर बिकी। इसके बाद 7 मार्च 2026 को कीमत बढ़कर 913 रुपये हो गई। इसके बाद 7 जून 2026 को दिल्ली में 14.2 किलो इंडेन की कीमत 942 रुपये हो गई और तब से लेकर आज 29 सितंबर तक इसी रेट पर है।

कैसे तय होती है LPG की कीमत

भारत में LPG की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के लिए अरब गल्फ बेंचमार्क महत्वपूर्ण रहा है।इंडियन ऑयल के मुताबिक LPG कीमत बढ़ने या घटने का असर भारत की लागत पर पड़ता है। IOCL ने 2018 में स्पष्ट किया था कि LPG की प्राइसिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय LPG रेट बेंचमार्क के रूप में इस्तेमाल होती है और OMCs पिछले महीने के औसत बेंचमार्क तथा विदेशी मुद्रा दर के आधार पर कीमत में बदलाव करती थीं।

घरेलू सिलेंडर में सरकारी हस्तक्षेप

घरेलू 14.2 किलो LPG की कीमत को बाजार के हवाले पूरी तरह नहीं छोड़ दिया जाता। सरकार जरूरत के मुताबिक कीमत को स्थिर रखने के लिए OMCs को निर्देश दे सकती है। उदाहरण के लिए, मई 2026 में IOCL ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू LPG की कीमत में बदलाव नहीं किया गया और घरेलू उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बढ़ोतरी से बचाया गया। यानी अंतरराष्ट्रीय LPG महंगी होने का मतलब यह जरूरी नहीं कि उसी अनुपात में घरेलू सिलेंडर भी महंगा हो जाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN