Source :- LIVE HINDUSTAN
अमेरिका-ईरान के बीच डील खतरे में पड़ गए हैं और ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करने खबरें भी हैं। इस बीच होर्मुज स्ट्रेट में रुकावटों का सीधा असर एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ा है। सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में भारी बढ़ोतरी होने के कारण इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घरेलू सिलेंडर पर काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मई 2026 तक एक सिलेंडर पर अंडर-रिकवरी यानी घाटा लगभग 610 से 670 रुपये तक पहुंच गया था, जबकि अप्रैल में यह सिर्फ 170 रुपये प्रति सिलेंडर था।
हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बावजूद भारत में एलपीजी की सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। सरकार ने घरेलू उत्पादन को बढ़ाकर 52 हजार मीट्रिक टन कर दिया है और देश में किसी भी प्रकार की गैस की कमी नहीं होने दी गई है।
भारत में एलपीजी की कीमत पड़ोसी देशों से भी कम
सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पड़ोसी और कई विकसित देशों के मुकाबले बहुत किफायती है। नई दिल्ली में 14.2 किलो का एक सिलेंडर 942 रुपये में उपलब्ध है, जबकि पाकिस्तान में इसकी कीमत 1,046 रुपये, नेपाल में 1,207 रुपये, बांग्लादेश में 1,225 रुपये, श्रीलंका में 1,241 रुपये, अमेरिका में 1,755 रुपये, ऑस्ट्रेलिया में 1,765 रुपये और कनाडा में 2,411 रुपये है। उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को यही सिलेंडर 642 रुपये में मिलता है, जो इन देशों के मुकाबले बेहद कम है।
10 करोड़ से अधिक परिवारों को 300 रुपये की सब्सिडी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना देश की एक बड़ी जनकल्याणकारी योजना है, जिसमें 10.58 करोड़ से ज्यादा परिवार रजिस्टर्ड हैं। इन सभी लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी में कोई कटौती नहीं की गई है। हालांकि, सब्सिडी वाली सिलेंडरों की संख्या अब 4 कर दी गई है।
देश के विभिन्न शहरों में आज सिलेंडर की कीमतें
भारत के अलग-अलग हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें परिवहन, स्थानीय कर और अन्य फैक्टर्स के कारण अलग-अलग होती हैं। आज चित्तूर, तवांग, डिब्रूगढ़, दमन, गोवा, अहमदाबाद, शिमला, गुरुग्राम, रांची, बेंगलुरु, वायनाड, लक्षद्वीप, मुंबई, ईस्ट गारो हिल्स, वेस्ट इंफाल, इंदौर, आइजॉल, कोहिमा, कटक, अमृतसर, पुडुचेरी, जयपुर, गंगटोक, हैदराबाद, चेन्नई, नॉर्थ त्रिपुरा, लखनऊ, देहरादून और कोलकाता समेत सभी प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलेंडरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
लद्दाख के लेह में एक घरेलू सिलेंडर की कीमत 1,179 रुपये है तो वहां कमर्शियल सिलेंडर 3,752 रुपये में मिलता है। श्रीनगर में घरेलू सिलेंडर 1,058 रुपये और कमर्शियल 3,458 रुपये का है। अंडमान में यह कीमत क्रमशः 1,018 रुपये और 3,544 रुपये है।
शहर घरेलू सिलेंड का रेट कमर्शियल सिलेंडर का रेट
लेह 1179
श्रीनगर 1058
अंडमान 1018
चित्तूर 1008.50
तवांग 1007.50
डिब्रूगढ़ 940.50
दमन 956.50
गोवा 956
अहमदाबाद 949
शिमला 986.50
गुरुग्राम 949
रांची 999.50
बेंगलुरु 944.50
वायनाड 962
लक्ष्यद्वीप 949
मुंबई 941.50
ईस्ट गारो हिल्स 1007.50
वेस्ट इंफाल 1093.50
इंदौर 970
आइजॉल 1094
कोहिमा 961
कटक 968.50
अमृतसर 973.50
पुडुचेरी 954
जयपुर 952.50
गंगटोक 1094.50
हैदराबाद 994
चेन्नई 957.50
नॉर्थ त्रिपुरा 1119.50
लखनऊ 976.50
देहरादून 961
कोलकाता 968
स्रोत: इंडियन ऑयल
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




