Home BUSINESS NEWS HINDI LPG price Today: एलपीजी सिलेंडर के रेट आज कम हुआ या ज्यादा?...

LPG price Today: एलपीजी सिलेंडर के रेट आज कम हुआ या ज्यादा? यहां करें चेक

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG price Today: एलपीजी सिलेंडर के रेट आज रविवार को ना तो बढ़े हैं और ना ही घटे हैं। 7 जून के बाद से घरेलू एलपीजी और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है। आखिरी बार 7 जून को कंपनियों ने 29 रुपये की बढ़ोतरी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में की थी। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में तब 42 रुपये से 53.50 रुपये का इजाफा हुआ था। अच्छी बात यह है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से ओपन हो गया है। ईरान-अमेरिका समझौते बाद रास्ता खुल गया है। ऐसे में भारत जो कि एलपीजी के लिए पूरी तरह से आयात पर निर्भर है वो अब आसानी से इंपोर्ट कर पाएगा।

ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार इजाफा हुआ था। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम तब से अबतक 79 प्रतिशत बढ़ चुके हैं।

घरेलू सिलेंडर का आज क्या चल रहा है रेट (domestic LPG Price Today)

नई दिल्ली – 942 रुपये

कोलकाता – 968 रुपये

मुंबई – 941.50 रुपये

चेन्नई – 957.50 रुपये

गुरुग्राम – 950.50 रुपये

नोएडा – 939.50 रुपये

बेंगलुरू – 944.50 रुपये

भुवनेश्वर – 968 रुपये

चंडीगढ़ – 951.50 रुपये

हैदराबाद – 994 रुपये

जयपुर – 945.50 रुपये

लखनऊ – 979.50 रुपये

पटना – 1031.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 951 रुपये

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट? (Commercial LPG cylinder price)

नई दिल्ली – 3113.50 रुपये

कोलकाता – 3255.50 रुपये

मुंबई – 3067.50 रुपये

चेन्नई – 3283 रुपये

गुरुग्राम – 3130 रुपये

नोएडा – 3113.50 रुपये

बेंगलुरू – 3198 रुपये

भुवनेश्वर – 3290 रुपये

चंडीगढ़ – 3136 रुपये

हैदराबाद – 3367 रुपये

जयपुर – 3141 रुपये

पटना – 3400 रुपये

लखनऊ – 3236 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 3152 रुपये

क्या कम होने वाला है पेट्रोल और डीजल का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने पर भारत में कटौती के सवाल पर मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों में सिर्फ जापान ऐसा है जहां भारत के मुकाबले पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में कम वृद्धि हुई है।’ उन्होंने बताया कि कुल वृद्धि 7.60 रुपये की हुई, लेकिन 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के समय के दामों से तुलना करें तो वास्तव में कोई वृद्धि नहीं है।

मंत्री ने कहा कि होर्मुज जलडममरूमध्य में तनातनी के कारण पेट्रोलियम कंपनियों को रोज एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था, लेकिन सरकार ने इसका बोझ जनता पर नहीं डाला। उन्होंने बताया कि अभी कंपनियों के पास महंगे दामों पर खरीदे कच्चे तेल का भंडार है। कम कीमत वाले कच्चे तेल की आपूर्ति पहुंचने के बाद दाम गिरने की संभावना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN