Home rss business hindi LPG Price Today: दिल्ली से लेकर पटना तक आज 14.2 किग्रा वाले...

LPG Price Today: दिल्ली से लेकर पटना तक आज 14.2 किग्रा वाले घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट आज भी पुराने स्तर पर है
  • आखिरी बार दाम 1 अक्टूबर को बढ़ाया गया था
  • तब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज पेट्रोल और डीजल की तरह कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेट पुराने स्तर पर ही है। आखिरी बार कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1 अक्टूबर को बढ़ाया गया था। तब दाम को 62 रुपये से 72 रुपये तक बढ़ाया गया था। उसके बाद से दाम लगातार स्थिर बने हुए हैं। बता दें, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार इजाफा जून के महीने में हुआ था।

देश के प्रमुख शहरों में कितना है कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट (Commercial Cylinder Price)

नई दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट एक अक्टूबर को 62.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 2810 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। कोलकाता में दाम 70 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 2954 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। मुंबई में रेट 2764.50 रुपये के स्तर पर है। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 2983 रुपये है।

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस साल दो महीनों को छोड़कर हर महीने वृद्धि हुई है।

लखनऊ, नोएडा और पटना में क्या है स्थिति

यूपी की राजधानी लखनऊ में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 2932.50 रुपये के स्तर पर है। आखिरी बार दाम में 62.50 रुपये का इजाफा किया गया था। पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 3100.50 रुपये है। यानी एक अक्टूबर को दाम में 71.50 रुपये का इजाफा हुआ था। बता दें, नोएडा में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 2810 रुपये चल रहा है।

अन्य शहरों में कितना है रेट

तिरुअनंतपुरम् में 2849 रुपये, जयपुर में 2932.50 रुपये, हैदराबाद में 3065 रुपये, चंडीगढ़ में 2833 रुपये रेट पहुंच गया है। भुवनेश्वर में कॉर्शियल सिलेंडर का रेट 2988 रुपये है। बैंगलुरू में 2898 रुपये दाम है।

घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट (Domestic Cylinder Price)

नई दिल्ली में 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये घरेलू सिलेंडर का रेट है। गुरुग्राम में 950.50 रुपये, नोएडा में 939.50 रुपये, बैंगलुरू में 944.50 रुपये, भुवनेश्वर में 968 रुपये, चंडीगढ़ में 951.50 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये, लखनऊ में 979.50 रुपये रेट है। पटना में घरेलू सिलेंडर का दाम 1031.50 रुपये और तिरुअनंतरपुरम् में 951 रुपये रेट चल रहा है।

इस साल कब-कब बढ़ा है घरेलू सिलेंडर का दाम

2026 में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में अबतक दो बार इजाफा हुआ है। पहली बार दाम में मार्च में बढ़ाए गए थे। और आखिरी बार जून में कीमतों में वृद्धि हुई थी। दोनों बार का मिलाकर रेट 67 रुपये का इजाफा हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN