Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई भी बदलाव नहीं हुआ है
- 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था
LPG Price Today: 1 अक्टूबर को एक बार फिर से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था। तब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 71.50 रुपये तक बढ़ाया था। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव तब नहीं किया गया था। आम-आदमी के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडर के दाम में आखिरी बार जून में इजाफा हुआ था। उसके बाद से कीमतें स्थिर हैं।
किस शहर में कितना है कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम
चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1 अक्टूबर को 2983 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 63 रुपये बढ़ने के बाद 2701 रुपये और अहमदाबाद में दाम 2831.50 रुपये है। लेह में कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 3450 रुपये है। भोपाल में दाम 2815 रुपये, लखनऊ में दाम 2932.50 रुपये हुआ है। लखनऊ में एक अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 62.50 रुपये बढ़ा था।
बिहार की राजधानी पटना में इस महीने की पहली तारीख को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 71.50 रुपये बढ़ा है। इसके बाद दाम 3100.50 रुपये हो गया है।
घरेलू सिलेंडर का अलग-अलग शहरों में कितना है रेट (Domestic Cylinder Price)
मुंबई में – 941.50 रुपये
दिल्ली में – 942 रुपये
पटना – 1031.50 रुपये
भोपाल – 947.50 रुपये
लखनऊ – 979.50 रुपये
लेह में – 1179 रुपये
अहमदाबाद – 949 रुपये
कन्याकुमारी – 949 रुपये
तवांग (अरुणाचल प्रदेश) – 1007.50 रुपये
इस साल कब-कब बढ़ा कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट (Commercial Cylinder Price)
1 जनवरी को ही कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 31 दिसंबर की तुलना में 1691.50 रुपये हो गया। इसके बाद एक फरवरी को दाम 1740.50 रुपये, एक मार्च 1768.50 रुपये, फिर से 7 मार्च को दाम बढ़े। इस बार 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट 1883 रुपये हो गया। एक अप्रैल को कीमत 2078.50 रुपये, एक मई को दाम बढ़कर 3071.50 रुपये, 1 जून को 3113.50 रुपये रेट दिल्ली में हो गया। जुलाई में पहली बार दाम कम हुआ था। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में रेट 2930 रुपये हो गया। 1 अगस्त को एक बार फिर से कीमतों में कटौती हुई। इस बार दाम घटकर दिल्ली में 2738 रुपये के स्तर पर आ गया। 1 सितंबर को ट्रेंड फिर से बदल गया। कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट एक बार फिर से कंपनियों ने बढ़ा दिया। जिसके बाद सितंबर में दाम 2747.50 रुपये दिल्ली में पहुंच गया।
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में मार्च और फिर जून में बढ़ोतरी हुई थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




