Source :- LIVE HINDUSTAN
Dividend Stocks: ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी लिमिटेड (Maruti Suzuki Ltd) के निवेशकों के लिए आज का दिन काफी बड़ा है। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने एक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। जोकि 2025 की तुलना में अधिक है।
हर एक शेयर पर 140 रुपये का फायदा (Maruti Suzuki record date)
मारुति सुजुकी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया था कि बोर्ड ने हर एक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए आज यानी 7 अगस्त की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया था। बता दें, आज जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
हर साल डिविडेंड में हो रहा है इजाफा
मारुति सुजुकी उन कंपनियों में से एक है जो निवेशकों को लगातार डिविडेंड देती आ रही है। पिछले साल कंपनी ने हर एक शेयर पर 135 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 125 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी ने एक शेयर पर 90 रुपये का डिविडेंड दिया था।
आज कंपनी के शेयरों में गिरावट (Maruti Suzuki Ltd Share performance)
बीएसई में आज कंपनी के शेयर गिरावट के साथ 13887.85 रुपये के स्तर पर बीएसई में खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 13832.30 रुपये के स्तर तक लुढ़क गया। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में स्टॉक का दाम 10.43 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, ऑटो कंपनी का 52 वीक हाई 17371.60 रुपये और 52 वीक लो लेवल 12202.10 रुपये का है। इस कंपनी का मार्केट कैप 4.38 लाख करोड़ रुपये का है।
दो साल में मारुति सुजुकी के शेयरों का दाम 12 प्रतिशत और तीन साल में 46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में स्टॉक का दाम 96 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


