Source :- INDIATV NEWS

Microsoft की क्लाउड सर्विस ठप होने का असर भारत की एयरलाइन कंपनियों को भी हुआ है। IndiGo ने माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने की वजह से कस्टमर सर्विस को लेकर पैसेंजर के लिए एडवाइजरी जारी की है। हालांकि, एयर इंडिया ने माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस डाउन होने का मजाक बनाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस ठप हुए 16 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया है। अमेरिकी टेक कंपनी की टीम सर्विस रिस्टोर करने में लगी है। हालांकि, अभी भी इसमें काफी समय लग सकता है।
IndiGo की एडवाइजरी
एयरलाइन कंपनी IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए सर्विस एडवाइजरी जारी की है। अपनी एडवाइजरी में कंपनी ने लिखा है कि ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट सर्विस में दिक्कत की वजह से कंपनी का ई-मेल सपोर्ट काम नहीं कर रहा है। हालांकि, फ्लाइट ऑपरेशन पर इसका असर नहीं पड़ा है। साथ ही, अन्य कम्युनिकेशन चैनल और कस्टमर सपोर्ट पूरी तरह से ऑपरेशनल है। कंपनी ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि सर्विस डिसरप्शन की वजह से पैसेंजर का ई-मेल उन्हें प्राप्त नहीं हो रहा है।
Air India का मजाक
भारत की एक और एयरलाइन कंपनी Air India ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माइक्रोसॉफ्ट सर्विस में आई दिक्कत का मजाक उड़ाते हुए लिखा है कि ईमेल इंतजार नहीं कर सकता है। दुनिया पहले ही काफी लंबा इंतजार कर चुकी है। एयरइंडिया की ईमेल सर्विस माइक्रोसॉफ्ट पर निर्भर नहीं है। कंपनी किसी अन्य थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म के जरिए ईमेल सर्विस यूज कर रही है।
कब ठीक होगी सर्विस?
Microsoft 365 ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया है कि इस आउटेज को नॉर्मलाइज और स्टेब्लाइज करने की कोशिश की जा रही है। कंपनी की टीम ने रिकवरी एक्शन शुरू कर दिया है। इसमें 48 घंटे तक के टाइमआउट की संभावना जताई जा रही है। कंपनी की तरह से रिकवरी एक्शन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। हालांकि, दुनिया के कई हिस्सों में Microsoft Office 365 की सर्विस यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इंटरनेट सेवाओं को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस में आई दिक्कत का प्रभाव दुनिया की 74 देशों पर पड़ा है।
यह भी पढ़ें – क्या साइबर अटैक की वजह से ठप हुई Microsoft की सर्विस? दुनियाभर की कंपनियों को करोड़ों का नुकसान
SOURCE : INDIATV NEWS




