Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Mirzapur The Movie: हिट या फ्लॉप? फिल्म देख क्या बोले सोशल मीडिया...

Mirzapur The Movie: हिट या फ्लॉप? फिल्म देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/mirzapur_movie_sm_review_1788504071679_3526063f-959c-4ba6-b417-85581e24fecc_1788504082406_26db5460-5706-434c-879a-53b10d2fb8dd_89c0eaf8-0fec-41eb-ad24-5fe998c31033_8a05d855-93b5-43cf-aee1-86247fb91f24.png

Mirzapur Movie Social Media Review: प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर अब फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी आने लगी हैं। फिल्म देखकर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स? 

मिर्जापुर द मूवी का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आनेलगी है। मिर्जापुर द मूवी में रवि किशन की एंट्री हुई है। सोशल मीडिया के मुताबिक, फिल्म में रवि किशन को लाना मेकर्स का सबसे अच्छा निर्णय रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म में रवि किशन का जादू चल गया है। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या है लोगों की राय।

मिर्जापुर द मूवी को लोगों ने बताया भौकाल ब्लॉकबस्टर

सोशल मीडिया पर सुबह साढ़े 11 बजे तक के रिव्यूज के मुताबिक, फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं। एक यूजर ने मिर्जापुर ने को भौकाल ब्लॉकबस्टर बता दिया है। फिल्म के पहले हाफ में पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है।

मुन्ना भैया को देख फैंस उत्साहित

फिल्म देखकर आए लोगों ने बताया कि फिल्म काफी अच्छी है। फिल्म देखने आए दर्शकों में से एक ने कहा कि फिल्म में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) का किरदार काफी मजेदार और दमदार है। एक यूजर ने मुताबिक, मुन्ना भैया के स्क्रीन पर आते ही सिनेमाघरों में लोगों ने हूटिंग की।

मिर्जापुर द मूवी: फिल्म में है सीरीज वाली वाइब

एक यूजर ने फिल्म के बारे में बताया कि फिल्म ने सीरीज वाली वाइब को बखूबी बनाए रखा है। पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्क्रीन पर तबाही लेकर आए हैं। पहला हाफ फिल्म का पूरा एंटरटेनमेंट है, सेकेंड हाफ थोड़ा गंभीर हो जाता है।

एक दूसरे यूजर ने लिखा- इंटरवल तक फिल्म मजेदार है। बड़े स्क्रीन पर हमारे किरदार बहुत अच्छे लग रहे हैं। फिल्म के डायलॉग शानदार हैं, बैकग्राउंड म्यूजिक भी बढ़िया है। स्क्रीनप्ले बहुत ज्यादा फास्ट है।

एक दूसरे यूजर ने लिखा- पहला हाफ कड़क है। फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है कहानी बेहतर होती चली जाती है। इंटरवल की तरफ बिल्डअप बहुत ही दमदार है। सेकेंड हाफ भी कड़क होगा।

सीरीज से फिल्म तुलना करते हुए एक यूजर ने लिखा- फिल्म के मुकाबले, सीरीज ज्यादा अच्छी है। वही पुराने डायलॉग्स रिपीट किए गए हैं।

एक यूजर ने लिखा फिल्म में एक सीन है जहां जेपी यादव मुन्ना को बेइज्जत करेगा, फिर कालीन भैया उस सीन में आते हैं। वो सीन जब स्क्रीन पर आएगा सिनेमाघरों में सीटियां बज जाएंगी। बता दें, सीरीज में भी सीन था जहां होली पार्टी में जेपी यादव मुन्ना भैया की बेइज्जती करते हैं।

रवि किशन की कास्टिंग पर फैंस खुश

रवि किशन को फिल्म देखने के बाद लोग लॉर्ड रवि बता रहे हैं। यूजर ने लिखा- रवि किशन की कास्टिंग मेकर्स का बेस्ट निर्णय है। रवि किशन फिल्म में छा गए हैं। लोग रवि किशन को लिजेंड बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रवि किशन की एंट्री फिल्म को ताजा बनाती है।

एक्स पर एक ने लिखा- एंटरटेनमेंट की बात है तो मिर्जापुर ने एक भी बीट मिस नहीं की है। रवि किशन की एंट्री ने कहानी में नई जान फूंकी है। वो एनर्जी और नेरेटिव फिल्म में जुड़ा है जिसकी जरूरत थी।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने फिल्म को निगेटिव रिस्पॉन्स भी दिया है। लोगों का कहना है कि फिल्म में सीरीज से अलग कुछ भी नहीं है। हालांकि, ऐसे रिएक्शन बहुत कम दिखे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उससे साफ लगता है कि मिर्जापुर द मूवी एक हिट साबित होने वाली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN