Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Mirzapur The Movie Box Office: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’...

Mirzapur The Movie Box Office: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ ने काटा गदर, शाम 4 बजे तक कमा डाले इतने करोड़

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/Mirzapur_The_Movie_neww_1788520770491_90b93d6d-8cb5-41d2-9a13-977130eb5493_1788520786061_925b8d50-890a-4bf2-b391-198057825125_18cf3daa-646b-4846-8768-02520834f86c_de38186d-b46c-46c3-a812-133db0c2450e.jpg

सात साल से लगातार अपने तीनों सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने वाला ‘मिर्जापुर’ फाइनली बड़े पर्दे पर आ गया है। मशहूर वेब सीरीज पर आधारित ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपनी रिलीज को लेकर लंबे वक्त से खबरों में बनी हुई थी। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ एक ओरिजिन स्टोरी (शुरुआती कहानी) बताई जा रही है जो शो के पहले सीजन के साथ-साथ चलती है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म रिलीज के साथ ही अब हर किसी को इसके ओपनिंग डे कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए देखते हैं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पहले दिन 4 बजे तक कितनी कमाई कर ली है।

ओपनिंग डे पर दिखा फिल्म का जलवा

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई है। वहीं, कई नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। वेब सीरीज की सफलता को देखते हुए हर कोई उम्मीद कर रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करेगी। फिलहाल ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने शुक्रवार को खबर लिखने तक यानी 4 बजे तक 11.97 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फाइनल आंकड़े बेहद शानदार होंगे।

इन दो भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की गई है हिंदी और तेलुगु। बता दें कि हिंदी में इसने अब तक 11.89 करोड़ रुपये कमाए तो तेलुगु में इसने 0.08 लाख रुपये की कमाई की है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी हैं। मिर्जापुर 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिन्होंने शो में बबलू पंडित का किरदार निभाया था। रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी कास्ट का हिस्सा हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN