Source :- LIVE HINDUSTAN
जिंदगी में जब कुछ समझ ना आए और हार के बाद हौंसले कमजोर होने लगें तो पॉजिटिव बातों को पढ़ना आपको मजबूत बनाता है। मोटिवेशन के शब्द कई बार हारे हुए इंसान को जीतने का जज्बा देते हैं। ऐसे ही कुछ बेहतरीन लाइनें जो आपकी लाइफ में मोटिवेशन लाएंगी, यहां पढ़ें….
जिंदगी में कामयाब होने के लिए कई बार मोटिवेशन की भी जरूरत होती है। हर बार जब हम हारने लगते हैं तो किसी के बोले वो उम्मीद से भरे शब्द हमें हिम्मत और हौंसला देते हैं। यहीं हौंसला ही है जो मुश्किल वक्त में हमें आगे बढ़ने की राह दिखाता है। जिंदगी में जब अंधेरा छा रहा हो और कुछ समझ ना आए तो कुछ मोटिवेशन से भरपूर कोट्स और लाइन पढ़ें। ये आपके आगे की जीवन को आसान बनाएंगे और सफलता भी दिलाएंगे। लाइफ में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाले ऐसे ही 15 से भी ज्यादा कोट्स और मैसेज पढ़ें और अपने सोशल मीडिया का स्टेटस भी बनाएं।
Motivational Quotes in Hindi
1- इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना मिलता है !
जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
2- खुद पर हमेशा भरोसा करने का हुनर सीख लो.
सहारे कितने भी भरोसेमंद हो,
कभी न कभी साथ छोड़ ही जाते हैं।
3- सीढ़ियों कि जरूरत उन्हें है, जिन्हें छत तक जाना है।
मेरी मंजिल तो आसमान है, रास्ता भी खुद ही बनाना है।
4- जो जिंदगी की चुनौतियों का सामना करने से डरता है,
उसका असफल होना निश्चित है।
5- आप तब तक नहीं हार सकतें !
जब तक आप कोशिश करना नहीं छोड़ देते।
6- जीतने वाले कुछ अलग चीजें नहीं करते,
बस वो चीजों को अलग तरीके से करते हैं।
7- सफलता का मुख्य आधार !
सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास है।
8- मंजिल इंसान के हौसले आजमाती है,
सपनों के पर्दे आंखों से हटाती है।
9- जिंदगी संवारने को तो जिंदगी पड़ी है,
वो लम्हां संवार लो जहां जिंदगी खड़ी है।
10- इस दुनिया की सबसे बड़ी विजय,
खुद पर विजय हासिल करना होती हैं।
11- एक सपने के टूटकर चकनाचूर हो जाने के बाद
दुसरा सपना देखने के हौसले को ही जिंदगी कहते है।
12- कुछ ज्यादा ख्वाहिशें नहीं ए-जिंदगी तुझसे,
बस मेरा अगला कदम पिछले से बेहतरीन हो।
13- पसंद है मुझे उन लोगों से हारना !
जो मेरे हारने की वजह से पहली बार जीते हैं।
14- अपनी खुशी की जिम्मेदारी आप खुद सम्भालो,
इसको किसी दूसरे के हाथों में मत जाने दो।
15- परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो,
अगर मन में ठान लो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं।
16- वहां तूफान भी हार जाते हैं जहां कश्तियां जिद पर होती हैं।
17- दुनिया का सबसे पवित्र पौधा, विश्वास का होता है..
जो धरती पर नहीं, दिलों में उगता है।
18- मैदान में हार चुका इन्सान फिर भी जीत हासिल कर सकता हैं
लेकिन मन से हारा इंसान कभी नहीं जीत सकता।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




