Home LIFESTYLE NEWS HINDI Motivational Shayari: ‘न हारुंगा हौसला उम्र भर…’ मोटिवेशनल शायरी के साथ करें...

Motivational Shayari: ‘न हारुंगा हौसला उम्र भर…’ मोटिवेशनल शायरी के साथ करें दिन शुरू

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिन की शुरुआत अच्छी और सकारात्मक बातों के साथ होनी चाहिएं। ये ना केवल हौंसला देती हैं बल्कि आपको लाइफ में आगे बढ़ने में भी मदद करती हैं। पढ़ना हो या फिर अपनों को मोटिवेट करना हो ये बेस्ट 15 शायरी सेव कर लें।

जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन की हमेशा जरूरत होती है। जब कोई अपना निराश और हताश हो चुका हो तो उसे हिम्मत और हौंसला देने के लिए सकारात्मक बातें मदद करती हैं। लाइफ में आगे बढ़ने के लिए जिस सकारात्मक बातों की जरूरत होती है अक्सर वो हम सीधे ना बोलकर थोड़ा हल्के अंदाज में बोलें तो अच्छा लगता है। जैसे ये मोटिवेशनल शायरी, जिसे पढ़कर ना केवल खुद को पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी बल्कि अपनों को भेजने पर उन्हें भी हौंसला मिलेगा। तो खुद को मोटिवेट करना हो या किसी दोस्त-करीबी को मोटिवेशन देना हो, सुबह-सवेरे गुड मॉर्निंग के साथ भेज दें ये मोटिवेशनल शायरियां। यहां पढ़ें 15 बेस्ट मोटिवेशनल शायरी…..

1- हौसला हो तो हमारी मंजिल दूर नहीं रह जाती है।

2- वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे

3- काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए,

हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,

यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है,

जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए।

4- बेहतर से बेहतर की तलाश करो,

मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो,

टूट जाता है शीशा पत्थर की चोट से,

टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।

5- हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है, जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा!

6- जीतेंगे हम ये वादा करो, कोशिश हमेशा ज्यादा करो,

किस्मत भी रूठे पर हिम्मत ना टूटे, मजबूत इतना इरादा करो!

7- हवाओं के भरोसे मत उड़,

चट्टानें तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं,

अपने पंखों पर भरोसा रख,

हवाओं के भरोसे तो पतंगे उड़ा करती हैं।

8- हौसले भी किसी हकीम से कम नहीं होते,

हर तकलीफ में ताकत की दवा देते हैं।

9- हार हो जाती है जब मान लिया जाता है,

जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है।

10- न पूछो कि मेरी मंजिल कहां है, अभी तो सफर का इरादा किया है,

न हारुंगा हौसला उम्र भर,

ये मैंने खुद से वादा किया है।

11- बेहतर से बेहतर की तलाश करो, मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो, टूट जाता है शीशा पत्थर की चोट से, टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।

12- नसीब उन्हीं का चमकता है,

जो हर इम्तिहान में दम रखते हैं।

13- मंजिल मिले या ना मिले ये किस्मत की बात है,

लेकिन कोशिश ना करना सबसे बड़ी गलती है।

14- काम से बड़ा कोई धर्म नहीं,

और मेहनत से बड़ा कोई कर्म नहीं।

15- जो आज मेहनत से भागता है,

वो कल पछतावे से नहीं बचता।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN