Source :- LIVE HINDUSTAN
RIL 49th AGM key highlights: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने आज 49वीं एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) को संबोधित किया है। रिलांयस के चेयरमैन ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि रेवन्यू, प्रॉफिट और EBITDA रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ा है। मुकेश अंबानी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भी रिलायंस का EBITDA और नेट प्रॉफिट रिकॉर्ड स्तर पर रहा है।
मुकेश अंबानी ने कहा, ‘भारत अतीत में कई बड़े संकटों से उबरा है, वह संतुलन कायम करने और शांति का समर्थन करने वाले की भूमिका निभाएगा और सभी का मित्र बनेगा’
रिलायंस को कितना हुआ रेवन्यू? (Reliance Result 2026)
AGM में मुकेश अंबानी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का कुल रेवन्यू 1175919 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़ा है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान रिलायंस का EBITDA 207911 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान रिलायंस का नेट प्रॉफिट 95974 करोड़ रुपये रहा है। जोकि साल दर साल के आधार पर 17.80 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, वित्त वर्ष 2026 के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल CAPEX 144271 करोड़ रुपये रहा है।
मुकेश अंबानी ने अपने शेयरोहोल्डर्स को संबोधित करते हुए बताया कि इस संकट के दौर में रिलायंस रिटेल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। कंपनी की ग्रोथ में रिटेल बिजनेस का अच्छा खासा योगदान है।
रिलायंस के शेयरों का क्या है हाल? (Reliance Share price)
कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। बीएसई में आज शुक्रवार को मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी का शेयर 1331 रुपये के स्तर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 1307 रुपये के स्तर तक आ गया है। बता दें, बीते एक साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में यह स्टॉक 10 प्रतिशत से अधिक लुढ़क चुका है।
जल्द आएगा रिलायंस जियो का आईपीओ (Reliance Jio IPO Updates)
मुकेश अंबानी आज शुक्रवार को रिलायंस जियो के आईपीओ को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो आईपीओ के लिए आज DRHP फाइल करने जा रहा है। बता दें, रिलायंस जियो के आईपीओ को लेकर पहली बार ऐलान रिलायंस एजीएम में मुकेश अंबानी ने किया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




