Source :- LIVE HINDUSTAN

Multibagger stock: मल्टीबैगर स्टॉक सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। आज तीसरे कारोबारी दिन को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली है। इस फायदा मल्टीबैगर स्टॉक्स को मिल रहा है। बता दें, बीएसई में आज मंगलवार को Sindhu Trade Links के शेयर 25.05 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 8 प्रतिशत की उछाल के बाद 27.06 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

इस कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा रहा है?

Sindhu Trade Links के शेयरों की कीमतों में इस साल अबतक 31 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 21 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। हालांकि, हालिया तेजी के बाद भी एक साल में मल्टीबैगर स्टॉक का दाम 3.18 प्रतिशत टूट गया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.35 प्रतिशत की गिरावट देखने क मिली है। बता दें, सिंधु ट्रेंड लिक्स का 52 वीक हाई 39.25 रुपये और 52 वीक लो लेवल 17.75 रुपये रहा हैै। कंंपनी का मार्केट कैप 4069 करोड़ रुपये रहा है।

दो साल में सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयरों का दाम 14.11 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में यह पोजीशनल निवेशकों को 659 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 45.91 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

कंपनी ने किया है बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

Sindhu Trade Links ने निवेशकों को 2022 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। 2022 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों का भाव 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी रही है?

Sindhu Trade Links ने दी जानकारी में बताया है कि पिछले वित्त वर्ष में कुल नेट प्रॉफिट 5744.44 लाख करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2025 में इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 12158.92 लाख करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्त वर्ष में Sindhu Trade Links की कुल इनकम 57964 लाख करोड़ रुपये रहा था। जोकि एक साल पहले के 229270 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड आय की तुलना में काफी कम था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN