Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Nana Patekar Death: जब नाना पाटेकर ने किसान परिवारों के लिए छोड़...

Nana Patekar Death: जब नाना पाटेकर ने किसान परिवारों के लिए छोड़ दी थी 1.5 करोड़ की कार!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/nana_patekar_01_1791426641551_vdnt_1791426645412_3gpr_93bc42c6-0783-45e2-84e6-f2d35f5ae194_GLOE.png

Nana Patekar Death News: बॉलीवुड के गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। नाना पाटेकर के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। 

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। नाना पाटेकर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माने जाते थे। एक्टिंग के साथ-साथ नाना पाटेकर को सामाजिक कार्य करने के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको नाना पाटेकर से जुड़ा वो किस्सा बता रहे हैं जब किसान परिवारों की मदद करने के लिए नाना पाटेकर ने एक लग्जरी गाड़ी लेने से मना कर दिया था।

क्या नाना पाटेकर की वजह से होता था प्रोड्यूसर्स को नुकसान?

लेखक रणबीर पुष्प ने एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर के बारे में बात करते हुए बताया था कि लोगों ने नाना पाटेकर के बारे में गलत राय बना ली है। उन्होंने उन दावों को भी गलत बताया था जिनमें कहा जाता है कि नाना के गुस्सैल स्वभाव की वजह से प्रोड्यूसर्स को नुकसान उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; 45 मिनट तक हुई बचाने की कोशिश

किसानों के लिए हमेशा चिंता करते थे नाना पाटेकर

इसी बातचीत के दौरान रणबीर पुष्प ने बताया था, “एक दिन नाना पाटेकर न्यूज देख रहे थे, तभी किसानों की सुसाइड से जुड़ी खबर देखी, जिसमें उन्होंने देखा पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। नाना पाटेकर अगले दिन 1.5 करोड़ की कार खरीदने वाले थे। सबकुछ तय भी हो चुका था, लेकिन उन्होंने तुरंत न्यूज देखने के बाद अपने दोस्त को फोन किया और कहा कि 15-15 हजार के चेक बनवाकर सभी किसानों को बांट दें। नाना पाटेकर वही हैं जिन्होंने NAAM फाउंडेशन की स्थापना की। वह हमेशा किसानों के आंसू पोंछने का काम करते हैं। वह भला कभी किसी का बुरा कैसे सोच सकते हैं?”

ये भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने की नाना पाटेकर की तारीफ, बोले- मैं हैरान था कि…

नाना पाटेकर को कैसी बातों पर आता था गुस्सा?

रणबीर ने कहा था कि नाना पाटेकर के गुस्से का कारण होता था। उनके गुस्से से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए उन्होंने बताया था कि कैसे एक बार उन्होंने किसी को कार से बाहर प्लास्टिक की बोतल फेंकते देख लिया था। उन्होंने अपनी कार रोकी और वो बोतल उठाई। इसके बाद नाना पाटेकर ने वो कार रुकवाई, उससे गाड़ी का शीशा नीचे करने को कहा और फिर बोले- भारत को स्वच्छ कौन रखेगा? गांधीजी चले गए हैं, लेकिन तुम अब भी इस धरती पर हो। तो क्या एक नागरिक के तौर पर तुम्हारी जिम्मेदारी नहीं है देश को साफ रखना? क्या मैं आपकी गाड़ी में बोतलें फेंकू?

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नाना पाटेकर ने 75 की उम्र में आखिरी सांस ली। गुरुवार सुबह उनके गोवा स्थित आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका।

नाना पाटेकर के करियर के बारे में

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। नाना पाटेकर ने अपने करियर में तीन नेशनल अवॉर्ड जीते थे। साल 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। नाना पाटेकर को परिंदा, तिरंगा, वेलकम, अपहरण, अब तक छप्पन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN