Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Nana Patekar Death News : नाना पाटेकर ने जब जेब्रा क्रॉसिंग पर...

Nana Patekar Death News : नाना पाटेकर ने जब जेब्रा क्रॉसिंग पर किया पेंट, 750 रुपये में की थी शादी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/nps_1791436318924_RG3k_1791436331634_ANJK_276676d5-2f74-427a-a35d-1b9e49a16662_gHPk.jpg

नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। नाना ने अपने करियर में काफी बेहतरीन काम किया था। आज भले ही वह हम सबके बीच में नहीं रहे, लेकिन अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए वह हमेशा फैंस के दिल में जिंदा रहेंगे।

नाना पाटेकर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर में हमेशा ऐसे किरदार निभाए हैं जो कोई भी हीरो करने से बचता था। उनकी परफॉर्मेंस हमेशा पसंद की गई है। लेकिन इस बड़े मुकाम तक पहुंचने से पहले नाना ने काफी स्ट्रगल किया था। उन्होंने बचपन में भी काफी दर्द झेला था। उन्होंने बिना किसी की मदद से इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से अपना नाम बनाया है।

जेब्रा क्रॉसिंग किया पेंट

नाना पेटकर ने 13 साल की उम्र में जेब्रा क्रॉसिंग पेंट किया था। अपने पिता और परिवार को सपोर्ट करने के लिए नाना पाटेकर स्कूल के बाद चूनाभट्टी जाते थे और वहां पोस्टर पेंट करते थे। कई बार तो वह जेब्रा क्रॉसिंग भी पेंट करते थे जिसके लिए उन्हें 35 रुपये मिलते थे।

पत्नी से रह रहे अलग

नाना की पर्सनल लाइफ के बारे में भी कम लोग जानते हैं। नाना काफी समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहे है। हालांकि दोनों का तलाक नहीं हुआ था। बिना तलाक के ही दोनों बस साथ नहीं रह रहे थे।

750 रुपये में की थी शादी

बता दें कि नाना पाटेकर ने नीलकांति से शादी की थी जो एक थिएटर आर्टिस्ट थीं। हालांकि पहले वह बैंक में काम कर रही थीं। उस दौरान दोनों मिले। नाना पाटेकर और नीलकांति ने 1978 में शादी की थी। नाना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी सिर्फ 750 रुपये में हुई थी। वहीं जो शादी में मेहमान आए थे उन्हें खाना खिलाने के लिए नाना ने सिर्फ 24 रुपये खर्च किए थे।

नाना दिखावे पर नहीं करते थे विश्वास

बता दें कि नाना हमेशा सिंपल लाइफ जीते थे। भले ही वह बड़े स्टार थे, लेकिन इसके बावजूद उनका ड्रेसिंग स्टाइल काफी सिंपल रहा था। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान नाना ने बताया था कि वह दूसरों को दिखाने के लिए तैयार नहीं होते हैं। अगर उन्हें कोई स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती थी तो वह मुंह पर बोल देते थे कि वह इस पर काम नहीं करेंगे। वह खुद बोल देते थे कि उन्हें लगता है कि ये सीन फालतू है। इसके अलावा उनका ये मकसद कभी नहीं रहा कि इस फिल्म के जरिए वह एक मास्टरपीस बना रहे हैं।

नाना पाटेकर की प्रोफेशनल लाइफ

नाना लास्ट फिल्म ओ रोमियो में नजर आए थे जो इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। वहीं इससे पहले वह फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आए थे और उनकी एंट्री से लेकर उनके स्पेशल डांस ने सबको हैरान कर दिया था।

इसके अलावा इसी साल रिलीज हुई फिल्म सुबेदार भी रिलीज हुई थी। हालांकि इसमें नाना का स्पेशल अपीयरेंस था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN