Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/nana_patekar_10_08_03_1791433993078_RekA_1791434001362_bSzg_3d7fa713-5925-4afd-b0ae-a4ada18d0634_9N2A.pngनाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रकाश राज ने नाना पाटेकर के लिए लिखा- मेरे जीवन की यात्रा में आने के लिए आपका शुक्रिया।
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने अपनी अंतिम सांस ली। वेलकम एक्टर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। प्रकाश राज ने नाना पाटेकर के निधन पर लिखा- आपको याद करूंगा मेरे प्रिय नाना जी। आपके साथ बिताए पल, बातचीत, बहस, आपके हाथ का बना खाना और आपसे मिली सीख – इन सबको हमेशा याद रखूंगा। मेरी जिंदगी के सफर में आने के लिए आपका शुक्रिया। आपकी आत्मा को शांति मिले।
नाना के निधन की खबर से हैरान रितेश देशमुख
एक्टर रितेश देशमुख ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है। इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की एक तस्वीर शेयर करते हुए नाना पाटेकर ने लिखा- मैं हैरान हूं, मेरे पास शब्द नहीं हैं। नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। रितेश ने नाना पाटेकर को बेहतरीन और बेजोड़ अभिनेता बताया, जिन्होंने अपनी अलग तरह की अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई। रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर के सामाजिक कार्यों का भी जिक्र किया। रितेश ने कहा कि उन्हें ‘ब्लफमास्टर’ और ‘हाउसफुल 5’ में नाना के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन उनके साथ मराठी फिल्म में काम करना उनकी अधूरी इच्छा हमेशा रहेगी।
रवि किशन ने बताया गोरखपुर आना चाहते थे नाना पाटेकर
भोजपुरी और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है। रवि किशन ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- नट सम्राट चले गए, नाना पाटेकर जी का जाना कला जगत को सूना कर गया, मेरे मित्र में जिनका फैन आखरी बार बात हुई तो बोले थे तेरे गोरखपुर आऊंगा घुमाना मुझे महादेव अपने श्री चरणों में उनको स्थान दे।
जूनियर एनटीआर ने बताया अद्भुत कलाकार
जूनियर एनटीआर ने नाना पाटेकर के जाने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने नाना पाटेकर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक, नाना पाटेकर सर के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके निभाए हर किरदार में एक खास ईमानदारी और गहराई होती थी। उनकी अदाकारी कभी बनावटी नहीं लगती थी, बल्कि ऐसा लगता था जैसे स्क्रीन पर असल जिंदगी चल रही हो। वे एक अद्भुत कलाकार थे और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।
अक्षय कुमार ने वेलकम के उदय शेट्टी को किया याद
अक्षय कुमार ने फिल्म वेलकम की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नाना पाटेकर और अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अक्षय कुमार ने लिखा- नाना जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। वो उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए या लोगों को खुद से बांधे रखने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं होती थी। उनका अंदाज बिल्कुल अनोखा था। ये मेरा सौभाग्य है कि फिल्म वेलकम और हाउसफुल 5 में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन सेट्स की बहुत सारी यादें हैं जो मेरे दिल के करीब रहेंगी। नाना जी सचमुच बहुत खास थे। यकीन ही नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे। उन सभी यादों के लिए आपका शुक्रिया। आपकी कमी बहुत खलेगी।
विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की नाना पाटेकर संग तस्वीर
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी और नाना पाटेकर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विवेक नाना को गले लगाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- क्या यार नाना, ऐसा भी क्या? रीटेक का टाइम भी नहीं दिया।
नरेंद्र मोदी ने भी दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि
फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति गलियारे भी शोक में डबे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने भी नाना पाटेकर के जाने पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- नाना पाटेकर जी जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है।नाना पाटेकर ने हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्हें उनके बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था, वो अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। वहीं, अभिजीत दिपके ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा- नाना। इसके साथ उन्होंने टूटे दिल वाला इमोजी बनाया है।
योगी आदित्यनाथ ने भी व्यक्त किया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी नाना पाटेकर के लिए पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- प्रसिद्ध अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के जाने की खबर सुनकर मन भारी हो गया। उनकी आवाज, बोलने का अंदाज और चेहरे के भाव सीधे दिल तक पहुंचते थे। कभी क्रांतिवीर और परिंदा जैसी फिल्मों में गंभीरता से झकझोरते थे, तो वेलकम के उदय शेट्टी बनकर खूब हंसाते-गुदगुदाते थे। एक ही कलाकार में इतनी गहराई और हास्य-विनोद था। उनकी फिल्में और किरदार लंबे समय तक हमारी यादों में रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



