Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/tanushree_nana_001_1791444564194_yRvm_1791444567861_hSTg_8cb8354e-885d-4c3b-8dd8-08174db36873_asyU.pngNana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा है। इस बीच तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नाना पाटेकर को ‘ईवल डेड’ कहकर बुलाया है।
नाना पाटेकर के अचानक निधन की खबर से हर कोई हैरान और परेशान है। बॉलीवुड में मातम पसरा है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अनुपम खेर समेत बॉलीवुड के अन्य कलाकार एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच नाना पाटेकर की मौत पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का रिएक्शन भी आया है। उन्होंने नाना पाटेकर को ‘ईवल डेड’ कहकर बुलाया है।
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बताया ‘ईवल डेड’
तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में तनुश्री बताती हैं कि उन्होंने नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनी है। उन्होंने कहा कि आज उनका एक बड़ा इवेंट हैं लखनऊ में, लेकिन अब शाम तक सारी मीडिया ‘ईवल डेड’ के बारे में बात करेगी।
तनुश्री दत्ता को हो रही किस बात की चिंता?
तनुश्री दत्ता ने कहा, “मैंने सुना है, मैंने खबर सुनी। मैं बस…आज मेरे काम का दिन है। मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं। और मैं उस पर फोकस करना चाहती हूं। यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है। क्योंकि आज मैं लखनऊ में बड़ा इवेंट कर रही हूं, और ये मेरे लिए काफी जरूरी है। मैंने अपने पूरे दिन की प्लानिंग कर ली थी। मैं लाइव करना चाहती थी, कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी। और अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम को सारा मीडिया इस ‘ईवल डेड’ के बारे में बात करना चाहेगा। तो मैं अपना रिएक्शन तब दूंगी जब मुझे पता चलेगा कि मेरा रिएक्शन कैसा होना चाहिए। परिवार को निश्चित रूप से संवेदनाएं।”
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
बता दें, साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि उनके साथ ये घटना साल 2009 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर हुई थी। तनुश्री दत्ता ने दावा किया था कि साल 2008 में उन्होंने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA)से इस बारे में शिकायत भी की थी, लेकिन इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया था। नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई थी। हालांकि, एक्टर ने इन आरोपों को झूठा बताया था। सबूतों की कमी की वजह से साल 2019 में ये केस बंद हो गया था। साल 2025 में, मुंबई अंधेरी मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने नाना के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया था, क्योंकि शिकायत कानूनी समय-सीमा खत्म होने के बाद दर्ज की गई थी।
आज गोवा में हुआ नाना पाटेकर का निधन
नाना पाटेकर ने आज यानी 8 अक्टूबर को गोवा में आखिरी सांस ली। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। गुरुवार सुबह 5:20 पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। शुरुआत में बताया गया था कि 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई थी। डॉक्टर शेखर सालकर ने मीडिया को जानकारी दी कि उन्हें बस इतना बताया गया कि नाना पाटेकर दिल के मरीज थे और उनकी दवाएं चल रही थीं। इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं पता। केयरटेकर के पास कोई फाइल भी नहीं थी जिससे हमें उनकी मेडिकल हिस्ट्री पता चल सके।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



