Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Nana Patekar News : नाना पाटेकर ने शेखर सुमन से जाहिर की...

Nana Patekar News : नाना पाटेकर ने शेखर सुमन से जाहिर की थी एक इच्छा, रह गई जो अब अधूरी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/nsp_1791443041515_B1EA_1791443052040_wUzW_98773f78-acd1-45fd-b2bb-826c10158b42_dWto.jpg

नाना पाटेकर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। अब शेखर सुमन ने बताया कि नाना के साथ उनकी आखिरी बात क्या हुई थी।

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। एक्टर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सभी सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब शेखर सुमन ने एक्टर को लेकर बात की और बताया कि कुछ 3-4 दिन पहले ही दोनों की बात हुई थी और नाना ने उस टाइम अपनी एक इच्छा जाहिर की थी।

क्या हुई थी शेखर और नाना की बात

न्यूज 18 से बात करते हुए शेखर ने कहा, ‘मेरी 3-4 दिनों से उनसे बात चल रही थी। वो हमारे शो में आना चाहते थे। उन्होंने मुझे मैसेज किया था। मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा कि अब वो नहीं रहे। अभी मेरी परसो या उससे एक दिन पहले बात हुई थी। उन्होंने कहा कि मैं अभी शूट कर रहा हूं गोवा में और मैं शूट खत्म करके आऊंगा।’

नाना ने क्या इच्छा की थी जाहिर

शेखर ने बताया कि नाना पाटेकर वैसे पहले शो में आने वाले थे। लेकिन फिर उन्हें पोस्टपोन करना पड़ा क्योंकि उनके कुछ सूटिंग कमिटमेंट बीच में आ गए। शेखर ने कहा, उन्होंने खुद मेरा शो देखा, तारीफ की, बहुत अच्छा बोल रहे हो और मैं तुम्हारे शो में आना चाहता हूं। हम लोगों ने तय भी किया। वह पिछले हफ्ते आ भी रहे थे, लेकिन फिर उनकी शूटिंग निकल आई। उन्होंने कहा मैं गणेश उत्सव के बाद आऊंगा।

डॉक्टर ने बताया एक्टर के निधन के आखिरी पल में क्या हुआ

उन्होंने कहा, ‘2.30 बजे के लगभग नाना ने अपने दोस्त को मैसेज किया कि उन्हें कुछ सही नहीं लग रहा है। लेकिन क्योंकि देर रात का समय था तो उनके दोस्त ने मैसेज नहीं देखा। इसके बाद नाना ने उन्हें कॉल किया। उनके दोस्त जब उनसे मिले तब 4 बज रहे थे। उस दौरान तक नाना को काफी पसीने आ रहे थे। इसके बाद धीरे-धीरे नाना बेहोश होने लगे थे। इसके बाद नाना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे।’

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे में लाया जाएगा उनके फार्महाउस पर। यहीं एक्टर के आखिरी दर्शन होंगे और इसके बाद पुणे के उनके फार्महाउस पर ही उनका अंतिम संस्कार होगा।

इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर से फोन पर बात करते हुए कहा कि सरकार एक्टर के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN