Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Nana Patekar को देर रात क्यों दी गई अंतिम विदाई? एक्टर के...

Nana Patekar को देर रात क्यों दी गई अंतिम विदाई? एक्टर के बेटे मल्हार ने बताई वजह

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/nana_patekar_09_10_01_1791514794590_J6Kd_1791514798117_7sZE_03dc34a3-8263-4166-be69-fe9c22a89d2b_VXxB.png

नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। 8 अक्टूबर को देर रात उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। ऐसे में एक रिपोर्टर ने नाना पाटेकर के बेटे से पूछा कि एक्टर का अंतिम संस्कार इतनी देर रात क्यों किया गया?  

बॉलीवुड के महान एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा में निधन हुआ। इसके बाद, देर रात एक्टर पंचतत्व में विलीन हो गए। नाना पाटेकर के बेटे मल्हार और पत्नी ने उन्हें मुखाग्नि दी। नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके चाहनेवाले और करीबी लोग पहुंचे थे। इस बीच एक रिपोर्टर ने नाना पाटेकर के बेटे से देर रात अंतिम संस्कार का कारण पूछा। आइए जानते हैं क्या बोले मल्हार पाटेकर।

देर रात क्यों हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?

सोशल मीडिया पर मल्हार पाटेकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मल्हार से पूछा जाता है इतनी देर होने के बाद भी अंतिम संस्कार क्यों किया गया? बहुत सारे और भी लोग आना चाहते थे। बॉलीवुड के बहुत से लोग नहीं पहुंच पाए, तो क्या जरूरत थी कि हम नाना को इतनी रात में विदाई दे रहे थे?

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर के 10 एपिसोड की सीरीज, ट्विस्ट और टर्न्स देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग, यहां देख सकते हैं

नाना पाटेकर के बेटे ने बताई वजह

मल्हार ने कहा- ऐसी कोई बात नहीं है। इतनी रात को क्यों? कल क्यों नहीं किया? ऐसा कुछ नहीं था। क्योंकि आज सुबह जल्दी ये घटना हुई तो इसलिए पहले ही काफी समय बीत चुका था। तो इसलिए हमने तय किया कि आज ही करेंगे।

अंतिम संस्कार में कौन-कौन पहुंचा था?

नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। नाना के अंतिम सफर पर ‘नाना साहेब अमर रहें’ की गूंज भी सुनाई दी। एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए जैकी श्रॉफ, फिल्म ‘गदर’ के निर्देशक अनिल शर्मा, प्रवीण तरड़े, ‘क्रांतिवीर’ के निर्देशक मेहुल कुमार, ‘नटसम्राट’ के लेखक किरण, और महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर जैसे कलाकार पहुंचे।

ये भी पढ़ें: 1993 के मुंबई बम धमाकों में हुई थी नाना पाटेकर के भाई की मौत, कहा था- अगर संजय दत्त जिम्मेदार हुए तो मैं…

75 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने ली अंतिम सांस

नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। गोवा स्थित अपने फ्लैट में उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद उनके बेटे मल्हार के मुताबिक, घर पर मेडिकल टीम पहुंची। टीम को नाना बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें बचाने की कोशिश की गई और इसके बाद तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। मणिपाल अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे अनुपम खेर, बोले- ये गलत है, उन्हें नहीं जाना था

नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड जगत में मातम पसरा है। शाहरुख खान, सलमान खान, और अक्षय कुमार जैसे सितारों ने अपने-अपने अंदाज में नाना को श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने केबीसी के एपिसोड में नाना को याद किया। एक्टर के बारे में बात करते हुए बिग बी काफी इमोशनल हो गए थे। वहीं, अनिल कपूर ने अपने दोस्त के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा- ‘मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया… पहले सतीश और अब मेरा नान्या। नान्या तू अचानक बहुत जल्दी चला गया। दुनिया का सबसे बड़ा कलाकार, हमें छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चला गया। बहुत मिस करूंगा तुझे। लाइफ में सेट पर, फोन पर बड़े पर्दे पर।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN