Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/kaa_1790074202076_5LZx_1790074222209_HkDd_03185ee5-cdb8-4339-ae24-da6e9577c6d3_1Iem.jpg72 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 गुजरात में हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विनर्स को अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी। बता दें कि यह सबसे सम्मानित अवॉर्ड है जिसे पाने का सपना हर आर्टिस्ट का होता है।
72 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स गुजरात के एकता नगर में हो रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब नेशनल अवॉर्ड्स दिल्ली से बाहर हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विनर्स को अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी। अब सभी सेलेब्स इवेंट में पहुंच गए हैं और वे रेड कारपेट पर अभी फीलिंग्स शेयर कर रहे हैं। इस दौरान सबके लुक्स पर भी सबकी नजर है। सभी सेलेब्स इंडियन ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ब्लैक कलर के सूट में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचे। कार्तिक के लिए ये अवॉर्ड काफी खास है क्योंकि यह उनका पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड है। कार्तिक को फिल्म चंदू चैम्पियन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
धनुष
धनुष नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में साउथ इंडियन स्टाइन व्हाइट शर्ट और व्हाइट वेष्टी पहने नजर आए।
यामी गौतम और आदित्य धर
यामी गौतम को फिल्म आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड सेरेमनी के लिए वह ब्लैक कलर की साड़ी पहने नजर आई हैं। यामी के साथ आदित्य धर भी आए हैं जो उनके पति और आर्टिकल 370 के प्रोड्यूसर भी हैं। अपने पहले नेशनल अवॉर्ड पर यामी ने कहा कि ये सबसे बड़ा सम्मान है हर आर्टिस्ट के लिए। मुझे नहीं पता कि मैं एक्सप्रेस से कर पाऊंगी कि नहीं। मेरे चेहरे पर सिर्फ स्माइल है।
ममूटी
ममूटी रेड कारपेट पर व्हाइट कलर के सूट पहने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी जर्नी को लेकर कहा, ये हर परफॉर्मर के लिए इंस्पीरेशन है जब उनके काम को सम्मानित किया जाता है नेशनल लेवर पर और ये मेरी खुशकिस्मती है कि मेरा ये चौथा नेशनल अवॉर्ड है। ये काफी लंबी जर्नी है और इसके पीछे कई लोगों का सपोर्ट रहा है जैसे मेरे डायरेक्टर्स, को एक्टर्स सबका। आशा है कि मैं आगे और अच्छा काम करूं।
ममूटी से इस दौरान पूछा गया कि आप कैसे रोल को चुनते हो तो इस पर ममूटी ने कहा कि मैं रोल को नहीं बल्कि स्क्रिप्ट को देखता हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे फिर मेरे किरदार का आउटफिट दिया जाता है, मेकअप होता है और फिर मैं उस किरदार में ढ़ल जाता हूं।
संजय मिश्रा
संजय मिश्रा भी व्हाइट कलर का सूट पहने। इस दौरान संजय बोलते हैं कि बहुत अद्भुत जगह पर खड़े हैं। बड़ा सम्मान है तो अच्छा लग रहा है। मैं अपने सभी चाहने वालों को परिवार को शुक्रिया कहूंगा इसके लिए।
रणदीप हुड्डा
रणदीप इस दौरान व्हाइट कलर का सूट पहने नजर आए। अवॉर्ड को लेकर रणदीप ने कहा, ये अवॉर्ड मेरे लिए काफी खास है क्योंकि ये मेरा पहला अवॉर्ड है। रणदीप को स्वातंत्र्यवीर सावरकर के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




