Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Top 10 List: शाहरुख को पछाड़ नंबर 1 बना यह एक्टर, बॉटम...

Top 10 List: शाहरुख को पछाड़ नंबर 1 बना यह एक्टर, बॉटम में रहे रणवीर सिंह और सलमान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/Top_10_Male_Actors_1790071995229_JGg4_1790072005489_d4Eg_7384980b-d563-48c1-9cec-1ef797009e96_xxtd.jpg

Top 10 Male Actors List: शाहरुख, सलमान और रणवीर सिंह को पछाड़ते हुए टॉप 10 मेल एक्टर्स की लिस्ट में पहले पायदान पर आ गया साउथ का यह एक्टर।

रणवीर सिंह और सलमान खान लिस्ट में सबसे नीचे रह गए, जबकि साउथ के स्टार्स इस लिस्ट को लीड करते दिखे।

ऑरमैक्स मीडिया ने पिछले महीने की टॉप 10 मेल एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में रणवीर सिंह से लेकर सलमान खान तक और सुपरस्टार यश से लेकर अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल है। लिस्ट में जहां बॉलीवुड के सिर्फ 3 ही एक्टर्स जगह बना पाए हैं, वहीं साउथ के एक्टर्स का इस टॉप 10 लिस्ट में कब्जा देखने को मिला। तो चलिए जानते हैं अगस्त 2026 के डाटा के मुताबिक कौन हैं वो टॉप 10 एक्टर्स जिन्हें जनता ने सबसे ज्यादा प्यार दिया है। साथ ही यह भी जानेंगे कि लिस्ट में कौन रहा सबसे नीचे और किसे मिला टॉपर का खिताब।

बॉटम 3 में रहा इन एक्टर्स का नाम

जिन एक्टर्स का नाम टॉप 10 की लिस्ट में बॉटम 3 के भीतर रहा है, उन पर शायद आपको यकीन ना हो। लेकिन जनता का फैसला तो यही है। टॉप 10 की लिस्ट में सबसे नीचे रहे हैं ‘धुरंधर’ फेम एक्टर रणवीर सिंह। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर और धुरंधर-2 रिकॉर्ड ब्रेकिंग रही थी। लिस्ट में 9वें नंबर पर RRR फेम एक्टर राम चरण का नाम है। बता दें कि RRR के बाद राम चरण कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। लिस्ट में 8वें नंबर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हैं। उनकी फिल्म मातृभूमि का ऑडियंस को लंबे वक्त से इंतजार है।

टॉप 3 में आने से चूके बड़े एक्टर्स

अब बात उन एक्टर्स की करते हैं जो भले ही बॉटम 3 में नहीं रहे, लेकिन टॉप 3 में भी जगह नहीं बना सके। टॉप 10 की लिस्ट में 7वें नंबर पर साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश को जगह मिली है। यश की फिल्म टॉक्सिक भले ही बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण में रावण का किरदार निभाने को लेकर सुर्खियों में हैं। लिस्ट में नंबर 6 पर साउथ के एक्टर सूर्या रहे हैं और नंबर 5 पर वाराणसी फेम एक्टर महेश बाबू का कब्जा रहा है। बता दें कि महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

पुष्पा-2 फेम अल्लू अर्जुन का भी नाम

एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में महेश बाबू मेल लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। टॉप 10 की लिस्ट में सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन को भी जगह मिली है। पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन लिस्ट में नंबर 4 पर काबिज हैं। अल्लू अभी अपनी अपकमिंग फिल्म राका को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का अभी तक सिर्फ पोस्टर रिलीज किया गया है, लेकिन इसका टीजर और ट्रेलर अभी तक नहीं आया है। गॉसिप्स हैं कि एटली ने इस मूवी को वर्ल्ड लेवल बनाया है।

टॉप 3 में बनाई इन सुपरस्टार्स ने जगह

अब बात करते हैं टॉप 3 के नाम और इस लिस्ट में नंबर 3 पर हैं साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय। एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर राजनीति में कदम रख चुके विजय की फिल्म जन नायगन पिछले दिनों काफी चर्चा में रही थी। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी इस लिस्ट का हिस्सा रहे हैं। भले ही उनकी फिल्म किंग अभी तक नहीं आई है, लेकिन टॉप 3 की लिस्ट में इसके बावजूद वह नंबर 2 पर काबिज हैं। टॉप 3 की लिस्ट आपको थोड़ी हैरान कर सकती है, लेकिन अगस्त के ऑरमैक्स डाटा के मुताबिक टॉप 10 की लिस्ट में सुपरस्टार प्रभास ने शाहरुख को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रभास इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN