Home LIFESTYLE NEWS HINDI Navratri Day 2 Bhog: नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्माचरिणी को लगाएं...

Navratri Day 2 Bhog: नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्माचरिणी को लगाएं मखाने के हलवे का भोग, नोट करें रेसिपी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्माचरिणी को पूजा जाता है। इस दिन मां को मखाने के हलवे का भोग लगाया जा सकता है। सीखिए देवी ब्रह्माचरिणी के भोग में मखाने का हलवा कैसे बनाएं। 

नवरात्रि का पावन त्योहार 11 अक्टूबर से शुरू हो गया है। आज यानी 12 अक्टूबर को नवरात्रि का दूसरा दिन है और इस दिन देवी के ब्रह्माचारिणी स्वरूप को पूजा जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के 9 अलग-अलग स्वरूपों को हर दिन अलग तरह का भोग लगाया जााता है। ऐसे में दूसरे दिन के भोग के लिए आप मखाने का हलवा बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये हलवा स्वाद में काफी अच्छा लगता है और माता रानी के भोग प्रसाद के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इसे बनाने का यहां पर आसानी तरीका बता रहे हैं। इस तरीके से टेस्ट स्वाद का हलवा बनाकर तैयार कर सकते हैं। सीखिए कैसे बनाएं।

मखाने का हलवा बनाने के लिए सामग्री

– 1 कप मखाना

– 10 से 12 काजू

– 10 से 12 बादाम

– 2 बड़े चम्मच सूजी

– 1 कप दूध

– 3 से 4 बड़े चम्मच देसी घी

– आधा कप चीनी

– आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

मखाने का हलवा बनाने की विधि

1) मखाने का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करें। घी के गर्म हो जाने के बाद इसमें पहले मखाने को सेक लें। फिर थोड़ा और घी डालकर इसी कढ़ाई में काजू और बादाम को अच्छी तरह भून लें। आप चाहें तो तीनों चीजों को एक साथ भी भून सकते हैं। भूनने के बाद तीनों चीजों को एक प्लेट में निकाल लें।

2) मखाने, काजू और बादाम को ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालें। इसी के साथ ही इसमें थोड़ी कच्ची सूजी डाल दें। फिर सभी चीजों को एक साथ पीसकर बारीक पाउडर बना लें।

3) अब एक बाउल में दूध और तैयार मखाना,काजू,बादाम,सूजी का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिक्स को 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।

4) फिर एक कढ़ाई में देसी घी और चीनी डालकर धीमी आंच गरम करें। इसे तब तक गरम करना है जब तक की चीनी हल्की कैरामलाइज हो जाए।

5) अब इसमें तैयार मिक्स डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं, जब तक हलवा अच्छी तरह गाढ़ा न हो जाए।

6) लास्ट में इलायची पाउडर और स्वादानुसार थोड़ी चीनी डाल सकते हैं। इसके अलावा हलवे को गार्निश करने के लिए इसमें दरदरे कुटे हुए भुने मखाने, काजू और बादाम डालकर अच्छी तरह मिला दें। मखाने का हलवा तैयार है। इसे माता रानी को भोग लगाने के बाद प्रसाद में बांट दें।

नोट- अगर आप व्रत में इस हलवे को बना रही हैं तो सूजी की जगह अमरनाथ का इस्तेमाल कर सकती हैं।

टिप्स

  • अगर आपके पास मावा, मिल्क पाउडर या मलाई वाला दूध है तो आप इस हलवे में इनमें से किसी एक चीज का इस्तेमाल करें। इससे हलवे को बिल्कुल मावे जैसा रिच स्वाद मिलता है और टेक्सचर भी अच्छा आता है।
  • चीनी को अवॉइड करने वाले लोग गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस इसके लिए गुड़ को अलग से पानी में पिघला लें और छानकर ही हलवे में डालें, ताकि गंदगी या कचरा निकल जाए।बस ध्यान रखें कि गुड़ के इस्तेमाल से हलवा डार्क रंग का तैयार होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN