Home LIFESTYLE NEWS HINDI Navratri Vrat Recipe: ना आटा, ना सूजी! नवरात्रि व्रत में ऐसे बनाएं...

Navratri Vrat Recipe: ना आटा, ना सूजी! नवरात्रि व्रत में ऐसे बनाएं हेल्दी-टेस्टी लड्डू, जानें रेसिपी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो चुकी है और अब माता के नौ रूपों की पूजा अराधना की जाएगी। इसमें लोग 9 दिन का उपवास भी करते हैं, अगर आप भी पूरे व्रत रहने वाले हैं तो हेल्दी लड्डू बनाकर रख लें। इन लड्डुओं को व्रत में खा सकते हैं और ये आपका पेट भरा रखेंगे।

नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अराधना की जाती है। कई लोग नवरात्र का पहला-आखिरी व्रत करते हैं, तो वही कुछ लोग पूरे 9 दिन का उपवास करते हैं। व्रत के दौरान ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिससे पेट भी भर जाए और शरीर भी हेल्दी रहे। अगर आप भी किसी ऐसी रेसिपी के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए हेल्दी-टेस्टी लड्डू की रेसिपी लेकर आए हैं। इन लड्डुओं को बनाने में आटा, सूजी, दूध, चीनी नहीं बल्कि खूब सारा मेवा लगेगा, जिससे यह ताकतवर बनेंगे। चलिए जानते हैं इन्हें बनाने की पूरी रेसिपी।

लड्डू बनाने की सामग्री

सूखा नारियल – 1 कप

देसी घी – 3 से 4 छोटे चम्मच

मखाना – 1.5 कप (60 ग्राम)

खरबूजे के बीज – 1/4 कप

सूरजमुखी के बीज – 1/4 कप

कद्दू के बीज – 1/4 कप

बादाम – 1/2 कप

काजू – 1/4 कप

किशमिश – 2 से 3 छोटे चम्मच

इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

गुड़ -250 ग्राम

हेल्दी लड्डू बनाने का आसान तरीका

  • 1. सबसे पहले आपको 1 से 1½ कप मखाने लेने हैं और उन्हें एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच देसी घी डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें। ज्यादा नहीं भूनना है बस कुरकुरा हो जाए। फिर ठंडा होने के लिए साइड में रख दें।
  • 2. फिर आपको 1 कप सूखे नारियल को कद्दूकस करना है और उसे भी 1-2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनना है। इतना ही भूनें, जिसमें उसका रंग ना बदलें।
  • 3. इसके बाद बारी आएगी बीजों और मेवों को भूनने की। अब बादाम को हल्का भून लें। इसके बाद खरबूजे के बीज, सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज को भी भून लें। आखिर में काजू को हल्का रोस्ट कर लें।
  • 4. भुने हुए मखाने, बादाम, तीनों तरह के बीज और काजू को ठंडा होने दें। फिर इन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें, ज्यादा महीन ना पीसें। वरना लड्डुओँ को बांधने में समस्या होगी। ग्राइंड करने के बाद इसमें नारियल का बुरादा, किशमिश, इलायची पाउडर अच्छे से मिक्स करें।
  • 5. इन लड्डुओं में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाएगा। पैन में गुड़, पानी और देसी घी डालें। इसे धीमी आंच पर गर्म करें, जिससे गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए। हल्का उबाल आने पर गैस बंद करें। गुड़ को ज्यादा पकाना नहीं है, वरना वह पतला हो जाएगा।
  • 6. अब पिघले हुए गुड़ को मखाने और ड्राई फ्रूट्स वाले मिश्रण में अच्छे से मिला लें। हल्का ठंडा होने दें कि हाथ से सहने लायक हो। फिर हथेली पर हल्का सा पानी लगाकर लड्डुओं को गोल आकार में बनाना शुरू करें। आप लड्डू का साइज बड़ा या छोटा अपने हिसाब से रख सकते हैं। इन लड्डुओं को डिब्बे में बंद करके रखें, ये 1-2 महीनों तक आसानी से चल जाएंगे। हर दिन एक लड्डू खाकर पानी पिएं, ये पौष्टिक होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN