Source :- LIVE HINDUSTAN
Flipkart ने Netflix के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके साथ Flipkart Plus मेंबर हर महीने 299 रुपये या उससे ज्यादा के चार क्वॉलिफाइंग ऑर्डर पूरे करके Netflix Mobile Plan हासिल कर सकेंगे। यह ऑफर 1 अगस्त, 2026 से शुरू होगा।
अगर आप Flipkart से रेग्युलर खरीदारी करते हैं तो अब आपकी शॉपिंग का फायदा सिर्फ सामान तक लिमिटेड नहीं रहेगा। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने Netflix के साथ नई पार्टनरशिप की घोषणा की है, जिसके तहत Flipkart Plus मेंबर्स हर महीने अपनी नॉर्मल शॉपिंग के जरिए Netflix Mobile Plan हासिल कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से Netflix सब्सक्रिप्शन खरीदने या किसी रिचार्ज प्लान की जरूरत नहीं होगी।
नई फ्लिपकार्ट सर्विस 1 अगस्त, 2026 से शुरू होगी और कंपनी का कहना है कि यह भारत में पहली बार होगा जब Netflix जैसी स्ट्रीमिंग सर्विस को रोजमर्रा की ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए फ्री में पाया जा सकेगा।
ऐसे मिलेगा Netflix Mobile Plan
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कुछ आसान शर्तें पूरी करनी होंगी और नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे।
- सबसे पहले यूजर का Flipkart Plus मेंबर होना जरूरी है।
- एक कैलेंडर मंथ के अंतर कम से कम 299 रुपये या उससे ज्यादा के चार क्वॉलिफाइंग ऑर्डर पूरे करने होंगे।
- ये ऑर्डर Flipkart, Flipkart Grocery और Flipkart Minutes- तीनों प्लेटफॉर्म पर किए जा सकते हैं।
- चौथा ऑर्डर पूरा होने के बाद यूजर को अगले 30 दिनों के लिए Netflix Mobile Plan मिल जाएगा।
- प्लान Flipkart ऐप के साथ ही एक्टिव होगा, इसके लिए अलग से कोई भुगतान या अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी।
बता दें, 30 दिन पूरे होने के बाद अगला Netflix प्लान पाने के लिए फिर से वही शॉपिंग टारगेट पूरा करना होगा।
Flipkart Plus मेंबर नहीं हैं तो क्या करें?
अगर आप अभी Flipkart Plus के मेंबर नहीं हैं तो भी चिंता की बात नहीं है। कंपनी के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में 15 ऑर्डर पूरे करने वाले ग्राहक बिना किसी एक्सट्रा फीस के Flipkart Plus मेंबर बन सकते हैं। इसके बाद वे इस Netflix ऑफर के लिए एलिजिबल होंगे।
अब मिलेगा एंटरटेनमेंट का फायदा
Flipkart का कहना है कि आज के समय में ग्राहक सिर्फ छूट या कैशबैक ही नहीं, बल्कि बेहतर अनुभव भी चाहते हैं। खासकर Gen Z कस्टमर्स के लिए ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल एंटरटेनमेंट दोनों रोजकी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में कंपनी ने लॉयल्टी प्रोग्राम को सिर्फ लेन-देन तक लिमिटेड रखने के बजाय उसे मनोरंजन से जोड़ने का फैसला किया है।
बता दें, अब तक Netflix का एक्सेस आमतौर पर अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदकर या किसी टेलीकॉम/ब्रॉडबैंड बंडल के जरिए मिलता था। Flipkart और Netflix की यह नई पार्टनरशिप इस मॉडल से अलग है। यहां ग्राहक अपनी नॉर्मल ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए Netflix Mobile Plan अनलॉक कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



