Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Netflix Trends: 20 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही...

Netflix Trends: 20 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 10 फिल्में, नंबर 1 ने उड़ाया गर्दा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/Netflix_Top_10_Trending_new_1789889923860_FXuv_1789889937432_dnEz_0246747a-bd49-4779-9d73-23fd36c9a866_beFP.jpg

नेटफ्लिक्स पर आज हिंदी, साउथ, और इंग्लिश सहित 10 जबरदस्त फिल्में ट्रेंड कर रही हैं।

Netflix Top 10 Trending: ओटीटी लवर्स को हमेशा ही नई फिल्मों को सीरीज के रिलीज का इंतजार रहता है। ऐसे में नेटफ्लिक्स पर आज हिंदी, साउथ, और इंग्लिश सहित 10 जबरदस्त फिल्में ट्रेंड कर रही हैं, जिन्हें आप वीकेंड पर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं। ये रही आज देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट-

धमाल 4

आज संडे को जो फिल्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही है वो है अजय देवगन की धमाल 4। इस फिल्म में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म आज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

गांधारी

तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी हाल में नेटफ्लिक्स पर आई है। फिल्म की कहानी एक मां की है जो अपनी बेटी को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। ये फिल्म आज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

विश्वनाथ एंड संस

सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को भी सिनेमाघरों में काफी पसंद किया गया। सूर्या की यह फैमिली ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर 3 नंबर पर है।

अल्फा

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा थिएटर में बेशक कमाई नहीं कर रही हो,लेकिन ओटीटी पर काफी पसंद की जा रही है। आज संडे को ये फिल्म नंबर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

GDN

आर माधवन की फिल्म GDN देश के फेमस आविष्कारक और उद्योगपति जीडी नायडू पर बनी बायोग्राफिकल फिल्म है। GDN के निर्देशक कृष्णकुमार रामकुमार हैं। मूवी में आर माधवन ने जी.डी. नायडू का किरदार निभाया है, जिसे सभी ने काफी पसंद किया। फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 नेटफ्लिक्स पर लंबे समय से ट्रेंड कर रही है। इसके निर्देशक होमी अदाजानिया हैं। आज नंबर 6 पर है। फिल्म एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड है।

कोरियन कनक राजू

कोरियन कनक राजू एक तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक गुस्सैल कनक राजू की है, जिसमें एक कोरियर के डॉन की आत्मा घुस जाती है। इसके निर्देशक मर्लापाका गांधी हैं। इसमें वरुण तेज (कनक राजू), रीतिका नायक, और सत्य मुख्य रोल में हैं। फिल्म आज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

Hercules (हरक्यूलिस)

हरक्यूलिस मूवी साल 2014 में आई थी। ये फिल्म ग्रीक पौराणिक कथाओं के शक्तिशाली योद्धा और स्टीव मूर के ग्राफिक उपन्यास पर आधारित एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। मूवी में ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson), इयान मैकशेन (Ian McShane), अक्सेल हेन्नी (Aksel Hennie), इग्रिड बोल्सो बर्डल और रीस रिची जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। फिल्म आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

The Breadwinner (द ब्रेडविनर)

यह 2026 में रिलीज़ हुई एक कॉमेडी फिल्म है। इसके निर्देशक एरिक अपेल (Eric Appel) है। मूवी में नेट बार्गात्जे (Nate Bargatze) और मैंडी मूर (Mandy Moore) मुख्य कलाकार के तौर पर नजर आ रहे हैं। कहानी की बात करें तो यह एक पिता (नेट विल्कोस) की कहानी है जो अपनी पत्नी के बिजनेस ट्रिप पर जाने के बाद अपनी तीन बेटियों और घर को संभालने की कोशिश करता है। फिल्म आज नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

द विस्पर मैन

द विस्पर मैन ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसके निर्देशक जेम्स एशक्रॉफ्ट हैं। इसमें रॉबर्ट डी नीरो, मिशेल मोनाघन, एडम स्कॉट और माइकल कीटन लीड रोल में हैं। इसकी कहानी एक दुखी पिता और बेटे की है, जो अतीत के एक सीरियल किलर से डरे हुए हैं। फिल्म आज नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN