Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार New OTT Release: थिएटर में 2 और ओटीटी पर 3 फिल्में-सीरीज, 27...

New OTT Release: थिएटर में 2 और ओटीटी पर 3 फिल्में-सीरीज, 27 नवंबर को देंगी दस्तक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/25/1200x900/IMG_3185_1795636159369_NNI6_1795636164904_pAWh_19660096-47ef-4ad7-b6bc-1e13f875a4d0_vVWl.PNG

Friday Release: ये वीकेंड सिनेप्रेमियों के लिए खास होने वाला है। 27 नवंबर के दिन ओटीटी और थिएटर्स में कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

नवंबर का आखिरी शुक्रवार यानी 27 नवंबर, फिल्म और सीरीज के शौकीनों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। कल थिएटर में जहां आयुष्मान खुराना का रोमांटिक ड्रामा और इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर आमने-सामने होंगी, वहीं ओटीटी पर अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म, भक्ति फिल्म और पॉलिटिकल सीरीज स्ट्रीम होने जा रही है। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए है।

सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये 2 फिल्में

1. ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya)

एक्टर्स: आयुष्मान खुराना, शरवरी

निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। सूरज बड़जात्या की दूसरी फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी परिवार, रिश्तों, रोमांस और भावनाओं से जुड़ी कहानी देखने को मिलने की उम्मीद है।

OTT Release: आज 4 नई फिल्में और सीरीज आई हैं, लिस्ट अभी ही सेव कर लें ताकि वीकेंड पर देख सकें

यहां देखिए ट्रेलर

2. गनमास्टर जी9 (Gunmaaster G9)

एक्टर्स: इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना

इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ भी 27 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने जा रही है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एक्शन, रोमांस और म्यूजिक का मिश्रण देखने को मिलेगा। कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पसंद की महिला को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है और इस दौरान उसे एक ताकतवर विलेन का सामना करना पड़ता है।

यहां देखिए ट्रेलर

ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में

1. दृश्यम 3 (Drishyam 3)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 589.51 करोड़ रुपये

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय सालगांवकर और उसके परिवार की कहानी एक बार फिर नए मोड़ पर पहुंचती है। सैम के हत्या मामले में एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) को नए सबूत मिलते हैं, जिसके बाद विजय और उसके परिवार पर जांच का शिकंजा कसने लगता है। ऐसे में विजय अपने परिवार को बचाने के लिए एक बार फिर नई रणनीति अपनाता है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।

27 November: साउथ की 6 फिल्में शुक्रवार को OTT पर आ रही हैं, कुछ नेटफ्लिक्स पर आएंगी, कुछ जी5 पर

यहां देखिए ट्रेलर

2. ढाई चाल (Dhai Chaal- Series)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

राजनीति और छात्र चुनावों पर आधारित सीरीज ‘ढाई चाल’ 27 नवंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में गगन अरोड़ा मायूर भारद्वाज के किरदार में नजर आएंगे, जो कॉलेज की राजनीति और छात्र चुनावों में उलझ जाता है। चुनाव के दौरान बाहरी राजनीतिक ताकतों का दखल बढ़ता है और बदलते समीकरणों के बीच मायूर के लिए लोगों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। फिल्म का निर्देशन सतीश नायर और नव निर्माण सिंह ने किया है। इसमें आदिल खान भी अहम भूमिका में हैं।

यहां देखिए ट्रेलर

3. हनुमान अंश (Hanuman Ansh)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनीलिव

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 453.46 करोड़ रुपये

फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी 27 नवंबर को सोनीलिव पर हिंदी में रिलीज होने जा रही है। फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या नीम करोली बाबा की भूमिका निभाते हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे बच्चे की है, जो मां को खोने के दुख से जूझ रहा है और आध्यात्मिक रास्ते पर चलकर उनसे दोबारा मिलने की उम्मीद करता है। धीरे-धीरे उसकी यात्रा सेवा, भक्ति और करुणा की ओर बढ़ती है। बता दें, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में ये फिल्म 29 नवंबर के दिन नेटफ्लिक्स पर आएगी।

यहां देखिए ट्रेलर

SOURCE : LIVE HINDUSTAN