Home मनोरंजन समाचार New Release: 26 जून के दिन लगेगा मेला, ओटीटी और थिएटर्स में...

New Release: 26 जून के दिन लगेगा मेला, ओटीटी और थिएटर्स में रिलीज हो रही हैं 16 फिल्में-सीरीज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/friday_release_1782343727227_1782343732845_8fc6901a-1a8d-4db8-8fe9-f80c2708da4c.jpg

Friday Release: ओटीटी और थिएटर्स में इस शुक्रवार कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में इन फिल्मों और सीरीज का नाम, जॉनर, लीड एक्टर्स, कहानी और डायरेक्टर की डिटेल दी गई है।

26 जून 2026 के दिन 16 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। जी हां, इस शुक्रवार 10 फिल्में थिएटर्स में दस्तक दे रही हैं और 6 सीरीज व फिल्में ओटीटी पर आ रही हैं। तो अगर आप इस वीकेंड बड़े पर्दे पर या घर पर बैठकर सिनेमा देखने का प्लान बना रहे हैं तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है।

थिएटर रिलीज

1. वेलकम टू द जंगल

एक्टर्स: अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और परेश रावल

डायरेक्टर: अहमद खान

जॉनर: कॉमेडी और एक्शन

भाषा: हिंदी

कहानी: ‘वेलकम टू द जंगल’ एक एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म है, जहां पुलिस और अपराधियों सहित कई अजीबोगरीब किरदार एक घने जंगल में फंस जाते हैं।

2. नव्या चक्र

एक्टर्स: तुषार कावले, क्षितिज पवार, प्रतीक्षा सिंह आदि

डायरेक्टर: अमित दीक्षित

जॉनर: सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर

भाषा: हिंदी

कहानी: एक साथ कई राज्यों में एक के बाद एक खौफनाक मर्डर होने लगते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये होती है कि कातिलों का अपने शिकार से कोई नाता नहीं होता और जुर्म करने के बाद उन्हें खुद याद नहीं रहता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। पुलिस इस अजीब गुत्थी को सुलझाने में परेशान है।

3. अंगीकारम

एक्टर्स: कोटापडी जे राजेश, सिंदूरी विश्वनाथ, विजी वेंकटेश, रंगराज पांडे, मंसूर अली खान, रामा राजेंद्रन

डायरेक्टर: थेनपठियान

जॉनर: स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा

भाषा: तमिल

कहानी: ये फिल्म एक गरीब और पिछड़े बैकग्राउंड से आने वाले खिलाड़ी की है, जो अपने सपनों को पूरा करने और खेल की दुनिया में नाम कमाने के लिए समाज की तमाम मुश्किलों से लड़ता है।

4. पंचमुखी

एक्टर्स: स्फूर्ति मनोहर, चंद्रू अचार, आफताब खान, संदेश शेट्टी आजरी, चंद्रशेखर बसुर, ओम गुरु बसुर

डायरेक्टर: चंद्रू अचार

जॉनर: रोमांटिक एक्शन थ्रिलर

भाषा: कन्नड़

कहानी: एक नौजवान को बार-बार डरावने सपने आते हैं, जिसमें उसे सुनसान घर और भटकती आत्माएं दिखाई देती हैं। इन सपनों के पीछे छिपे सच को जानने के लिए वो एक ऐसे पुराने गांव पहुंच जाता है, जिसका नाता उसके परिवार के अतीत से होता है। वहां उसका सामना कुछ रहस्यमयी ताकतों से होता है।

5. अंधरन

एक्टर्स: प्रजिन पद्मनाभन, इवाना वरुण, अनुपमा कुमार, सांबा शिवम, सेंथी कुमारी, अधिरन वर्मन

डायरेक्टर: संतोष रावणन

जॉनर: मिस्ट्री रोमांटिक थ्रिलर

भाषा: तमिल

कहानी: ये एक इमोशनल मिस्ट्री फिल्म है जो ‘कार्तिका’ नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उसके रिश्तों से जुड़ी कुछ अजीब घटनाओं के साए में घिरी हैं। जब ‘चेझियान’ नाम का शख्स इस मामले की जांच शुरू करता है, तो कार्तिका के अतीत के कई बड़े राज खुलकर सामने आते हैं।

6. गरुड़

एक्टर्स: सौरव प्रशांत, दिव्या चंद्रू, रित्वन श्रीनिवास, विल्फ्रेड विवेक, विनय प्रभाकर, सौभाग्य हंद्राल

डायरेक्टर: किरण सुरेश

जॉनर: एक्शन थ्रिलर

भाषा: कन्नड़

कहानी: ये कहानी केशव नाम के एक लड़के की है, जो एक बड़े और क्रांतिकारी एआई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। लेकिन कुछ अचानक घटे घटनाक्रमों की वजह से उसकी दुनिया पूरी तरह पलट जाती है और वह चुनौतियों से भरे सफर पर निकल पड़ता है।

7. कॉन सिटी

एक्टर्स: अर्जुन दास, अन्ना बेन, योगी बाबू, वाडिवुक्करासी, साक्षी वैद्य, वीटीवी गणेश, राधा रवि

डायरेक्टर: हरीश दुरैराज

जॉनर: कॉमेडी थ्रिलर

भाषा: तमिल

कहानी: ये एक मिडिल-क्लास परिवार की कहानी है, जिनकी जिंदगी में तब बड़ा हंगामा मच जाता है जब बिजली गिरने के बाद उनके घर में रखा एक रसीद छापने वाला छोटा प्रिंटर अचानक असली 500 रुपये के नोट छापने लगता है। इस अजीबोगरीब चमत्कार के बाद उनके जीवन में कई मजेदार और मुसीबत भरे मोड़ आते हैं।

8. बालरमन दिनागलु

एक्टर्स: विनोद प्रभाकर, प्रिया आनंद, आशीष विद्यार्थी, अतुल कुलकर्णी, रमेश इंदिरा, विनय गौड़ा

डायरेक्टर: केएम चैतन्य

जॉनर: रोमांटिक एक्शन ड्रामा

भाषा: कन्नड़

कहानी: इस फिल्म में कर्नाटक के एक गांव के रहने वाले एक युवक की कहानी दिखाई गई है, जो 1980 के दशक में बेंगलुरु आता है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए जिंदगी के उतार-चढ़ाव से जूझता है।

9. उयिर

एक्टर्स: रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष, विनोद सागर, अतुल्या चंद्रा, श्रुति मेनन, विनीत थट्टिल

डायरेक्टर: एम. पद्मकुमार

जॉनर: मिस्ट्री ड्रामा

भाषा: मलयालम

कहानी: सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में ‘अजीब’ नाम के एक पुलिस अफसर की कहानी दिखाई गई है, जिसकी पोस्टिंग केरल-कर्नाटक बॉर्डर के एक कस्बे में होती है। वह अपने सीनियर एएसआई जॉय के साथ मिलकर एक अज्ञात महिला की मौत के रहस्य को सुलझाने की कोशिश करता है, और इस दौरान उसे कई व्यक्तिगत चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है।

10. हार्टिन

एक्टर्स: मडोना सेबेस्टियन, सनंत रेड्डी, इमाया टी, व्हाट्सएप मणि, उमा पद्मनाभन, मैथ्यू वर्गीज

डायरेक्टर: किशोर कुमार एस

जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी

भाषा: तमिल

कहानी: ये एक हल्की-फुल्की और प्यारी लव स्टोरी है। फिल्म में एक कपल की जिंदगी में तब बड़ा ट्विस्ट आता है, जब लड़के की एक्स-गर्लफ्रेंड की अचानक एंट्री हो जाती है। इसके बाद कहानी में कई मजेदार और भावुक पल आते हैं।

ओटीटी रिलीज

1. परफेक्ट फैमिली

एक्टर्स: नेहा धूपिया, मनोज, सीमा पाहवा और पंकज त्रिपाठी

डायरेक्टर: सचिन पाठक

जॉनर: ड्रामा-कॉमेडी

ओटीटी: सोनीलिव

कहानी: ये सीरीज आज के दौर के परिवारों के आपसी रिश्तों, मानसिक स्वास्थ्य और थेरेपी की अहमियत को दिखाती है। कहानी करकारिया परिवार के एक बच्चे के ट्रॉमा से शुरू होती है, जिसके बाद पूरा परिवार फैमिली थेरेपी के लिए जाता है और फिर अपने कड़वे रिश्तों का सच समझने लगता है।

2. अलायंस

एक्टर्स (होस्ट): कुणाल खेमू

जॉनर: रिएलिटी टीवी शो

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

कहानी: ये प्राइम वीडियो की पहली डेली रिएलिटी सीरीज है, जो पूरी तरह से ‘भरोसे और धोखे’ के खेल पर टिकी है। एक हाई-टेक अंडरग्राउंड फैसिलिटी में 16 कंटेस्टेंट्स 8 जोड़ियों में हिस्सा लेते हैं। यहां ट्विस्ट ये है कि कोई भी पार्टनरशिप हमेशा के लिए नहीं रहने वाली है।

3. बाहुबली: द टॉर्चबियरर

एक्टर्स: प्रभास, राणा दग्गुबाती

डायरेक्टर: एस एस राजामौली

जॉनर: डॉक्यूमेंट्री स्पेशल

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

कहानी: ये एक स्पेशल डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जो दर्शकों को मशहूर डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के बनने के पीछे की कहानी दिखाएगी। साथ ही ये भी बताएगी कि इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास को कैसे बदल कर रख दिया।

4. लिटिल ब्रदर

एक्टर्स: जॉन सीना और एरिक आंद्रे

डायरेक्टर: मैट स्पाइसर

जॉनर: कॉमेडी

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

कहानी: ये हॉलीवुड फिल्म दो किरदारों के बीच की अजीबो-गरीब पारिवारिक जिम्मेदारियों और अफरा-तफरी पर आधारित है। एक पारिवारिक मिलन देखते ही देखते बेहद अजीब, मजेदार और अनकंट्रोल हालातों में बदल जाता है।

5. लिंगम

एक्टर्स: कधिर

डायरेक्टर: लक्ष्मी सरवनकुमार

जॉनर: स्पोर्ट्स ड्रामा

ओटीटी: जियोहॉटस्टार

कहानी: कधिर नाम के एक टैलेंटेड कबड्डी चैंपियन की ये कहानी है, जिसका सपना एक सरकारी अफसर बनना है। लेकिन एक इम्पाॅर्टेंट मैच वाले दिन उसके साथ एक ऐसी अनहोनी घटना घट जाती है, जो उसके पूरे करियर और सपने को दांव पर लगा देती है।

6. राजा शिवाजी

एक्टर्स: रितेश देशमुख, सलमान खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा

डायरेक्टर: रितेश देशमुख

जॉनर: ऐतिहासिक ड्रामा

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

कहानी: ये एक बड़े बजट की ऐतिहासिक फिल्म है जो महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके संघर्षों और उनकी शानदार विरासत को पर्दे पर दर्शाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN