Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में,...

New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/New_Release_this_week_1791134227107_ZZKr_1791134234577_vF0Z_41255dcf-a1eb-49d6-9e87-25fa9ed2244f_DoLg.jpg

फैंस को दूसरे हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर, 2026 के बीच थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी।

मूवी लवर्स को हमेशा ही हर हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, अक्टूबर का पहला हफ्ता बेहद खास रहा। पहले हफ्ते, ‘पूजा मेरी जान’, ‘प्रेम कीतनु’ और ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। ऐसे में अब फैंस को दूसरे हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर, 2026 के बीच थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी।

उड़ता तीर

रिलीज: 9 अक्टूबर, 2026

आयुष्मान खुराना एक बार फिर एक अलग किरदार और फिल्म लेकर आए हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर लेकिन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में आयुष्मान का किरदार पाकिस्तानी एजेंट होता है जो भारत में एक मिशन पर आता है। लेकिन इस दौरान वो अपनी याददाश्त भूल जाता है। कहानी मजेदार है। 9 अक्टूबर को धमाका होने वाला है।

बोक्षी

रिलीज: 9 अक्टूबर, 2026

Bokshi (बोक्षी) एक हॉरर फिल्म है। ये मूवी में 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके निदेशक भार्गव सैकिया हैं। इसकी कहानी पौराणिक कथाओं पर आधारित है। इसमें अनाहिता नामक एक लड़की कहानी दिखाई गई है जो स्कूल के एक दौरे पर प्राचीन रहस्यों का सामना करती है।

धप्पा

रिलीज: 9 अक्टूबर, 2026

धप्पा एक मराठी फिल्म है। ये एक मराठी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। इसके निर्देशक रविराज वाव्होळे हैं।

अदर मॉमी

रिलीज: 9 अक्टूबर, 2026

अदर मॉमी हाल ही में चर्चा में आई एक हॉरर फिल्म है। इसमें अकादमी पुरस्कार विजेता Jessica Chastain ने मुख्य भूमिका (डबल रोल) निभाई है। इसका निर्देशन Rob Savage ने किया है। : यह फिल्म जोश मालेरमैन के उपन्यास ‘इंसिडेंट्स अराउंड द हाउस’ पर आधारित है, जिसमें एक परिवार के घर में एक अलौकिक शक्ति घुसपैठ कर लेती है जो बिल्कुल मां जैसी दिखती है।

अफरातफरी

रिलीज: 9 अक्टूबर, 2026

अफरातफरी एक राठी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पाच फूटाचा बच्चन

रिलीज: 9 अक्टूबर, 2026

‘पाच फूटाचा बच्चन’ (Pach Futacha Bachchan) एक चर्चित मराठी एकल नाटक का शीर्षक है, जिसका हिंदी अर्थ ‘पांच फुट का बच्चन’ होता है। ये मूवी भी 9 अक्टूबर को आ रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN