Source :- LIVE HINDUSTAN
Nothing Phone (4b) भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होगा। यह कंपनी की नई b-Series का पहला स्मार्टफोन होगा। फोन में Nothing का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और कम कीमत में पेश होने वाला है। जानिए लॉन्च डेट, संभावित फीचर्स और कीमत से जुड़ी सभी डिटेल्स।
Nothing ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Nothing Phone (4b) को भारत में 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह सिर्फ एक नया स्मार्टफोन नहीं होगा, बल्कि Nothing की नई b-Series का पहला फोन होगा। अब तक कंपनी के पोर्टफोलियो में a-Series और फ्लैगशिप मॉडल मौजूद थे, लेकिन अब b-Series के जरिए कंपनी ऐसे ग्राहकों को टारगेट करना चाहती है जो Nothing का डिजाइन और सॉफ्टवेयर अनुभव कम कीमत में पाना चाहते हैं।
लॉन्च से पहले Nothing ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर शेयर किया है, जिसमें कंपनी की अलग-अलग स्मार्टफोन सीरीज की झलक दिखाई गई है। इसी टीजर के साथ Phone (4b) की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हुई है। खास बात यह है कि पिछले कुछ समय से Phone (4a) सीरीज को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब कंपनी एक नई सीरीज के साथ बाजार में उतरने जा रही है।
7 जुलाई को होगा लॉन्च इवेंट
Nothing Phone (4b) को भारत में 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का लॉन्च इवेंट दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इसी इवेंट में फोन के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी। Nothing अपने लॉन्च इवेंट्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। कंपनी अक्सर अपने प्रोडक्ट्स को अलग अंदाज में पेश करती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
डिजाइन में मिलेगा Nothing का खास अंदाज
Nothing Phone (4b) को लेकर जो शुरुआती जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक फोन में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक पैनल देखने को मिल सकता है। यही डिजाइन Nothing की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है। हाल ही में सामने आए एक स्केच वीडियो में फोन के डिजाइन की कुछ झलकियां भी दिखाई गई थीं। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी अपनी पहचान बरकरार रखते हुए नए फोन को बाजार में उतारने वाली है।
लीक्स के आधार पर माना जा रहा है कि Nothing Phone (4b) में सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह फैसला कुछ ग्राहकों को पसंद नहीं आ सकता। क्योंकि की आज एंट्री-लेवल और बजट स्मार्टफोन्स में भी ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। ऐसे में Nothing को कैमरा सेगमेंट में ग्राहकों को मनाने के लिए कुछ खास फीचर्स देने पड़ सकते हैं।
कीमत हो सकती है Phone (4a) से कम
फिलहाल कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Phone (4b) को Phone (4a) सीरीज से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। Phone (4a) सीरीज की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में नई b-Series को ज्यादा किफायती बनाने की संभावना है। Nothing स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी ताकत उनका साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर अनुभव माना जाता है। कंपनी अपने फोन्स में कम ब्लोटवेयर और स्मूद यूजर इंटरफेस देने के लिए जानी जाती है। अगर Phone (4b) में भी यही अनुभव कम कीमत पर मिलता है, तो यह अच्छा ऑप्शन बन जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


