Home मनोरंजन समाचार Eetha Teaser : श्रद्धा कपूर की ईथा का टीजर देख हो जाएंगे...

Eetha Teaser : श्रद्धा कपूर की ईथा का टीजर देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े, तूफान को नाचते देख आप भी नहीं हटा पाएंगे नजर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/SHF_1782210884700_1782210895664_1d20d3a2-bcf9-4384-a7f8-9724df4e79cc.jpg

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा का टीजर रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही यह टीजर छा गया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार पहले कभी आपने नहीं देखा होगा।

श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ईथा का टीजर रिलीज हो गया है। यह टीजर ऐसा है जिसे देखकर आप अपनी नजरें नहीं हटा पाओगे। वहीं शुरू के जो सीन हैं उन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। श्रद्धा की इसमें अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है।

कैसा है श्रद्धा की ईथा का टीजर

दरअसल, टीजर की शुरुआत होती है एक तमाशा मंडली से जहां कई सारे मर्द टिकट ले रहे हैं। इसके बाद दिखाया जाता है कि कई सारे मर्द एक तरफ स्टेज के नीचे बैठे हैं और सामने स्टेज पर परफॉर्मेंस चल रही होती है। लेकिन तभी वो लोग चिल्लाते हैं कि हमें ईथा चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ दिखाया जाता है कि ईथा जो प्रेग्नेंट है उसे डिलीवरी वाला दर्द होता है। इसके बाद ईथा से कोई कहता है कि अभी जाएगी तो मर जाएगी। इस पर ईथा बोलती है कि पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाहूंगी और नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी।

यहां देखें टीजर

इसके बाद ईथा का डांस, उसकी नजाकत को दिखाया जाता है। फिर कहा जाता है पान में पान चखना हो तो मीठा और तूफान को नाचते देखना हो तो ईथा।

किस पर बनी है फिल्म ईथा

फिल्म की कहानी विठाबाई नारायणगावकर पर निर्धारित है जो मराछी तमाशा की पॉपुलर लावणी परफॉर्मर थीं। फिल्म में श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा, अनंत जोशी हैं। मूवी को लक्ष्मण उत्तेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं दिनेश विज्जन इसे मैडॉक फिल्म्स से प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मैडॉक के साथ श्रद्धा का दोबारा कोलैब्रेशन

मैडॉक के साथ यह श्रद्धा की पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले वह उनके साथ स्त्री और स्त्री 2 में काम कर चुकी हैं। स्त्री 2 ने तो वर्ल्डवाइड 880 करोड़ की कमाई की थी।

रिलीज से पहले वायरल हुआ था टीजर

बता दें कि कॉकटेल 2 की रिलीज के साथ ही थिएटर पर ईथा का टीजर रिलज हो गया था और यह टीजर सोशल मडिया पर खूब वायरल हुआ। वायरल होने के बाद फैंस की डिमांड थी कि इसे सोशल मीडिया पर भी रिलीज किया जाए। वहीं श्रद्धा ने फिर सोशल मीडिया पर मंगलवार को अपने ईथा वाले लुक को शेयर कर लिखा, तैयार हो…आ रही है ईथा।

श्रद्धा की 2 साल बाद फिल्म आ रही है। लास्ट उनकी फिल्म स्त्री 2 थी जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। वहीं अब साल 2026 में उनकी फिल्म ईथा आएगी जिससे फैंस को बहुत उम्मीद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN