Home BUSINESS NEWS HINDI NPS का नया पोर्टल, मोबाइल OTP से हो जाएगा लॉगइन, AI से...

NPS का नया पोर्टल, मोबाइल OTP से हो जाएगा लॉगइन, AI से और तेज होगा समाधान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NPS New Portal: एनपीएस सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने ‘Pension Sahayak’ पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल एआई आधारित है। इस पोर्टल का मकसद पेंशन से जुड़ी समस्याओं को तेजी के साथ सुलझाना है। जिससे लोगों को आसानी से अपनी समस्या का हल मिल सके। इस प्लेटफॉर्म ने पुराने सिस्टम Central Grievance Management System को रिप्लेस कर दिया है। बता दें, नया पोर्टल काफी बदलाव के साथ आया है। इसमें एआई, डिजिटल टूल्स और नए आधुनिक माध्यमों के जरिए नेशनल पेंशन सिसस्टम के सब्सक्राइबर्स के अनुभव को बेहतर बनाना है।

पहले सरल और एडवांस हो गया है सिस्टम

सबसे बड़ा सुधार नए पोर्टल में यह हुआ है कि लॉग इन से जुड़ा नियम बदलकर सरल कर दिया गया है। इस नए पोर्टल पर अब एनपीएस सब्सक्राइबर्स रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए ही एक्सेस कर लेंगे। एक बार ओटीपी आएगा। जिससे लॉग इन हो जाएगा। यह नई व्यवस्था पुराने PRAN आधारित लॉग इन आइडी सिस्टम को बदल दिया है।

नया पोर्टल 22 भाषाओं में है। ऐसे में लोगों को अपनी भाषा में शिकायत दर्ज कराने और जवाब पाने की व्यवस्था रहेगी। अपनी समस्या सब्सक्राइबर्स टेक्सट या फिर वाइस मैसेज के जरिए भी दर्ज करा सकते हैं।

अब और ज्यादा होगी जवाबदेही

पेंशन सहायक पोर्टल एनपीएस सब्सक्राइबर्स को हर एक कदम पर उनकी शिकायतों से जुड़े सामाधान देगा। इससे सब्सक्राइबर्स को समय-समय पर अपडेट मिलता रहेगा। सब्सक्राइबर्स पोर्टल पर अपनी शिकायत के आधार पर मिले जवाब पर रेटिंग भी दे सकते हैं। इन फिडबैक के जरिए पोर्टल में और सुधार भी समय-समय पर होता रहेगा।

अगर सब्सक्राइबर्स की समस्या का समाधान नहीं हुआ तब की स्थिति में पूरे मामले को एनपीएस ट्रस्ट को भेजा जा सकता है। वहीं, ऐसे मामले जिनमें देरी हो रही है या फिर किसी कारणवश लम्बे समय से रुके हुए हैं वो अपने आप ही आगे बढ़ जाएंगे। यानी सिस्टम ऐसे केस पर भी नजर बनाए रखेगा।

नया सिस्टम एआई आधारित है। इसमें पारदर्शिता के साथ-साथ कई भाषाओं में अपनी समस्या का समाधान खोजने का विकल्प दिया गया है। https://pensionsahayak.pfrda.org.in/en पर जाकर पोर्टल से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN