Home rss business hindi NPS में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न? 1 साल में टाटा तो...

NPS में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न? 1 साल में टाटा तो 5 साल में ये फंड बना नंबर-1, यहां देखें लिस्ट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश करते हैं या भविष्य में रिटायरमेंट के लिए इसमें पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। NPS एक मार्केट-लिंक्ड रिटायरमेंट स्कीम है, इसलिए इसमें मिलने वाला रिटर्न इस बात पर निर्भर करता है कि आपका पैसा किस पेंशन फंड मैनेजर (PFM) के पास निवेश किया गया है और आपने किस एसेट क्लास (इक्विटी, सरकारी बॉन्ड या कॉरपोरेट डेट) को चुना है। यही वजह है कि अलग-अलग फंड मैनेजरों के रिटर्न में काफी अंतर देखने को मिलता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

1 अगस्त 2026 तक के NPS ट्रस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में इक्विटी फंड्स के प्रदर्शन में सबसे ज्यादा अंतर देखने को मिला। वहीं सरकारी प्रतिभूतियों (Government Securities) और कॉरपोरेट डेट फंड्स ने अपेक्षाकृत स्थिर रिटर्न दिया। रिपोर्ट से यह भी साफ होता है कि कोई एक फंड मैनेजर हर कैटेगरी और हर समय अवधि में लगातार नंबर-1 नहीं रहा। इसलिए निवेशकों के लिए समय-समय पर अपने NPS फंड के प्रदर्शन की समीक्षा करना जरूरी माना जाता है।

1 और 3 साल में टाटा पेंशन फंड सबसे आगे

टियर-I NPS इक्विटी स्कीम में टाटा पेंशन फंड ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। पिछले 1 साल में इसने 4.19% का रिटर्न दिया, जो सभी फंड मैनेजरों में सबसे ज्यादा रहा। वहीं 3 साल की अवधि में भी टाटा पेंशन फंड (Tata Pension Fund) ने 12.47% का रिटर्न देकर पहला स्थान हासिल किया। इससे पता चलता है कि हाल के सालों में टाटा का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। हालांकि, अगर लंबी अवधि यानी 5 साल की बात करें तो तस्वीर बदल जाती है। इस अवधि में ICICI प्रूडेंशियल पेंशन फंड (Prudential Pension Fund) ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 12.57% का रिटर्न दिया। यानी लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ICICI प्रूडेंशियल सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभरा।

टॉप-परफॉर्मिंग NPS फंड्स

असेट्स क्लास 1 साल 3 साल 5 साल
इक्विटी टाटा पेंसन फंड (4.19%) टाटा पेंशन फंड (12.47%) ICICI प्रूडेंशियल पेंशन फंड (12.57%)
सरकारी सिक्योरिटी आदित्य बिरला सन लाइफ (3.17%) UTI पेंशन फंड (7.17%) आदित्य बिरला सन लाइफ & UTI पेंशन फंड (6.59%)
कॉर्पोरेट लाभ UTI पेंशन फंड (5.83%) HDFC पेंशन फंड (8.07%) HDFC पेंशन फंड (7.00%)
सोर्स- 1 अगस्त 2026 के अनुसार NPS ट्रस्ट

इक्विटी फंड्स में बड़ा अंतर

NPS के इक्विटी फंड्स में अलग-अलग फंड मैनेजरों के रिटर्न में बड़ा अंतर देखने को मिला। जहां टाटा पेंशन फंड (Tata Pension Fund) ने एक साल में 4.19% का पॉजिटिव रिटर्न दिया, वहीं DSP पेंशन फंड का रिटर्न -5.57% रहा। यानी दोनों के बीच लगभग 10 प्रतिशत अंक का अंतर है। इसी तरह एक्सिस पेंशन फंड ने भी पिछले एक साल में -0.76% का निगेटिव रिटर्न दिया। इससे साफ है कि सही पेंशन फंड मैनेजर चुनना निवेशकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

डेट फंड्स ने दिया स्थिर प्रदर्शन

अगर सरकारी प्रतिभूतियों और कॉरपोरेट डेट फंड्स की बात करें तो इनमें रिटर्न का अंतर काफी कम रहा। सरकारी प्रतिभूतियां (Government Securities) कैटेगरी में आदित्य बिड़ला सन लाइफ पेंशन फंड (Aditya Birla Sun Life Pension Fund) ने 1 साल में 3.17% का सबसे ज्यादा रिटर्न दिया। वहीं 3 साल की अवधि में UTI पेंशन फंड ने 7.17% रिटर्न के साथ पहला स्थान हासिल किया। 5 साल में आदित्य बिड़ला सन लाइफ (Aditya Birla Sun Life) और UTI पेंशन फंड दोनों ने 6.59% का समान रिटर्न देकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया।

सरकारी डॉक्यूमेंट और कॉर्पोरेट लोन के सेक्टर में आगे

असेट क्लास टॉप परफॉर्मर रिटर्न
सरकारी सिक्योरिटी (1 साल) आदित्य बिड़ला सन लाइफ & UTI 3.17%
सरकारी सिक्योरिटी (3 साल) UTI 7.17%
सरकारी सिक्योरिटी (5 साल) आदित्य बिड़ला सन लाइफ & UTI 6.59%
कॉर्पोरेट लोन (1 year) UTI 5.83%
कॉर्पोरेट लोन (3 years) HDFC 8.07%
कॉर्पोरेट लोन (5 years) HDFC 7.00%
सोर्स:- NPS ट्रस्ट – 1 अगस्त 2026 तक का डेटा।

कॉरपोरेट डेट में HDFC का दबदबा

कॉरपोरेट डेट फंड्स में भी प्रदर्शन काफी स्थिर रहा। 1 साल की अवधि में UTI पेंशन फंड ने 5.83% का सबसे अधिक रिटर्न दिया। लेकिन 3 साल और 5 साल की अवधि में HDFC पेंशन फंड सबसे आगे रहा। HDFC ने 3 साल में 8.07% और 5 साल में 7.00% का रिटर्न देकर इस कैटेगरी में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई।

फंड मैनेजर रिटर्न
टाटा पेंशन फंड 4.19%
ICICI प्रूडेंशियल पेंशन फंड 3.48%
आदित्य बिड़ला सन लाइफ पेंशन फंड 3.39%
HDFC पेंशन फंड 3.08%
SBI पेंशन फंड 2.20%
कोटक महिंद्रा पेंशन फंड 1.54%
LIC पेंशन फंड 1.51%
UTI पेंशन फंड 0.84%
एक्सिस पेंशन फंड -0.76%
DSP पेंशन फंड -5.57%
सोर्स:- NPS ट्रस्ट- 1 अगस्त 2026 तक का डेटा।

निवेश से पहले क्या ध्यान रखें?

इन आंकड़ों से साफ है कि NPS में कोई भी फंड मैनेजर हर समय सबसे बेहतर प्रदर्शन नहीं करता। छोटी अवधि में Tata Pension Fund ने इक्विटी में बाजी मारी, जबकि लंबी अवधि में ICICI Prudential आगे निकल गया। इसी तरह डेट फंड्स में HDFC, UTI और आदित्य बिड़ला सन लाइफ (Aditya Birla Sun Life) ने अलग-अलग समय में बेहतर प्रदर्शन किया।

अगर आप NPS में निवेश कर रहे हैं, तो सिर्फ पिछले रिटर्न देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए। अपने निवेश की अवधि, जोखिम लेने की क्षमता (Risk Profile) और रिटायरमेंट लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए फंड मैनेजर चुनना ज्यादा समझदारी होगी। समय-समय पर अपने NPS पोर्टफोलियो की समीक्षा करने से लंबे समय में बेहतर रिटर्न पाने की संभावना बढ़ सकती है।

असेट्स क्लास टॉप परफॉर्मर रिटर्न
सरकारी सिक्योरिटी (1 साल) आदित्य बिड़ला सन लाइफ 3.17%
सरकारी सिक्योरिटी (3 साल) UTI 7.17%
सरकारी सिक्योरिटी (5 साल) आदित्य बिड़ला सन लाइफ और UTI 6.59%
कॉर्पोरेट लोन (1 साल) UTI 5.83%
कॉर्पोरेट लोन (3 साल) HDFC 8.07%
कॉर्पोरेट लोन (5 साल) HDFC 7.00%
सोर्स:- NPS ट्रस्ट- 1 अगस्त 2026 तक का डेटा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN