Home rss business hindi NSE IPO दूसरे दिन ही 100% सब्सक्राइब, रिटेल कोटा पूरा भरा, GMP...

NSE IPO दूसरे दिन ही 100% सब्सक्राइब, रिटेल कोटा पूरा भरा, GMP आज 105 रुपये के नीचे आया

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NSE IPO Subscription Updates: एनएसई का आईपीओ सब्सक्रिप्शन ओपनिंग के दूसरे दिन पूरा भर गया। आईपीओ को 100 प्रतिशत से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। रिटेल कोटा भी पूरा भर चुका है। दांव लगाने के लिए अभी सोमवार का दिन बाकि ही है। हालांकि, निवेशकों के लिए चिंता का विषय ग्रे मार्केट है। जहां गिरावट लगातार जारी है। मौजूदा जीएमपी 110 रुपये के भी नीचे आ गया है।

किस सेक्शन में कितना सब्सक्रिप्शन

आईपीओ आज दूसरे दिन दोपहर 3:10 मिनट पर 2.04 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका था। आईपीओ को रिटेल कैटगरी में 1.07 गुना, क्यूआईबी में 3.70 गुना और एनआईआ में 2.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। बता दें, यह आईपीओ 17 सितंबर यानी गुरुवार को ओपन हुआ था। रिटेल निवेशकों के पास 21 सितंबर तक दांव लगाने का मौका अभी रहेगा।

आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 16 सितंबर को खुला था। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 6746.18 करोड़ रुपये जुटाए थे।

GMP में भारी गिरावट (NSE GMP IPO Updates)

एनएसई के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए सबसे बड़ी टेंशन इस समय ग्रे मार्केट है। आईपीओ का जीएमपी 110 रुपये से नीचे लुढ़क कर आ गया है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ का जीएमपी 105 रुपये चल रहा था। जोकि कल यानी 17 सितंबर को 142 रुपये था। बता दें, एक समय ऐसा भी था जब आईपीओ का जीएमपी 310 रुपये था। हालांकि, कंपनी ने तब प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया था।

14280 रुपये का लगाना होगा दांव

एनएसई के आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशक ध्यान दें कि इश्यू का प्राइस बैंड 1700 रुपये से 1785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 8 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14280 रुपये का दांव लगाना होगा। कर्मचारियों के लिए कंपनी की तरफ से हर शेयर पर 170 रुपये की छूट दी गई है।

एनएसई के आईपीओ का इश्यू साइज 22561.57 करोड़ रुपये का है। कंपनी का यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। मौजूदा निवेशक कुल 12.64 करोड़ शेयरों की बिक्री कर रहे हैं। बता दें, पहले एनएसई के इश्यू का आईपीओ साइज 30,000 करोड़ रुपये का था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN