Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘दायरा’ के बाद फैंस की नजरें इन 5 बड़ी फिल्मों पर, एक...

‘दायरा’ के बाद फैंस की नजरें इन 5 बड़ी फिल्मों पर, एक का है बिहार के ‘चमत्कारी मंदिर’ से अनोखा कनेक्शन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/18/1200x900/Upcoming_Movies_1789726178898_T0wK_1789726201162_liJA_02e6c9ca-394f-493b-853f-d7e559f8eb06_PV7J.jpg

‘दायरा’ और ‘वाइब’ इन फिल्मों के रिलीज के बाद अब फैंस को इन 5 फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

मेघना गुलजार की डायरेक्टेड फिल्म ‘दायरा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल मैं हैं। इसकी कहानी एक रेप पीड़िता और उसके 17 साल के नाबालिग आरोपी की कहानी पर बेस्ड है। इसके अलावा कुनाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ भी आज रिलीज हो गई, जिसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। इन फिल्मों के रिलीज के बाद अब फैंस को इन 5 फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जातने हैं उनके बारे में…

द पैराडाइज

रिलीज डेट: 24 सितंबर

फिल्म के बारे में: ‘द पैराडाइज’ एक तेलुगु भाषा की एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा है। इस मूवी को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। नानी की एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

हार्ट ऑफ द बीस्ट

रिलीज डेट: 24 सितंबर

निर्देशक: डेविड आयर की फिल्म ‘ हार्ट ऑफ द बीस्ट’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। डेमियन शैजेल द्वारा निर्मित ‘ हार्ट ऑफ द बीस्ट’ एक सर्वाइवल थ्रिलर है। इसमें ब्रैड पिट एक पूर्व नेवी सील अधिकारी के रोल में हैं। ब्रैड पिट अपने मिलिट्री डॉग के साथ अलास्का के जंगलों में जीवित रहने की कोशिश करते हैं।

महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की

रिलीज डेट: 24 सितंबर

‘कच्चा बादाम’ गाने से सोशल मीडिया पर फैमस हुई अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा-श्री राम की’ इसी महीने यानी 24 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। ये पौराणिक भक्ति फिल्म है। इसमें अंजलि के साथ देव शर्मा लीड रोल में हैं। इस फिल्म का फैंस को काफी इंतजार है।

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट

रिलीज डेट: 25 सितंबर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इसके निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म में अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। फिल्म में बिहार के ‘चमत्कारी मंदिर’ को दिखया गया है। इसमें छठ पूजा की आस्था को दिखाते हुए गाना रिलीज किया गया है।

डोरोथी

रिलीज डेट: 25 सितंबर

1990 के दशक की शुरुआत में तमिलनाडु के ग्रामीण इलाके पर आधारित, ‘डोरोथी’ बचपन के दोस्तों कार्थी और सुब्बू की कहानी है। उनकी जिंदगी में तब एक बड़ा मोड़ आता है, जब उनके घर की एक दयालु सदस्य, डोरोथी, एक दुखद घटना का शिकार हो जाती है। सुब्बू गायब हो जाता है और उसे समाज की उम्मीदों से परे एक अलग तरह का समुदाय मिलता है, जबकि कार्थी उसे खोजने निकल पड़ता है। दोस्ती और परिवार की उम्मीदों के बीच फँसे ये दोनों प्यार और वफ़ादारी के सफर पर निकल पड़ते हैं। मूवी में कीर्ति सुरेश, सनंत, ऋषिकांत, मुथुकुमार लीड रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN