Home rss business hindi NSE IPO के GMP में तेज गिरावट, आज 100 रुपये के नीचे,...

NSE IPO के GMP में तेज गिरावट, आज 100 रुपये के नीचे, क्या लिस्टिंग के दिन लगेगा झटका?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NSE IPO Subscription data: एनएसई के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए ग्रे मार्केट से निराश कर देने वाली खबर आई है। आईपीओ ग्रे मार्केट में संघर्ष कर रहा है। आज शनिवार को आईपीओ का जीएमपी 100 रुपये के नीचे आ गया। पिछले कुछ दिनों में कंपनी के आईपीओ के जीएमपी में तेज गिरावट देखने को मिली है।

कितना है जीएमपी (NSE IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 91 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। कल 18 सितंबर को आईपीओ का जीएमपी 111 रुपये था। उसस पहले 16 सितंबर को ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 142 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध था। एनएसई के आईपीओ के जीएमपी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गिरावट का सिलसिला 12 सितंबर के बाद शुरू हुआ। तब जीएमपी 208 रुपये था। बता दें, आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 310 रुपये रहा है। यह तब था जब कंपनी ने प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया था।

पूरा भरा आईपीओ

एनएसई के आईपीओ को 100 प्रतिशत सब्सक्राइब किया जा चुका है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.69 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं, क्यूआईबी में यह आईपीओ 1.32 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। एनआईआई की बात करें तो दूसरे दिन तक कुल 1.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

दांव लगाने का अभी एक और मौका (NSE IPO Details)

रिटेल निवेशकों के पास अभी सोमवार को एनएसई के आईपीओ पर दांव लगाने का एक और मौका होगा। इस आईपीओ का साइज 22561.57 करोड़ रुपये का है। पहले एनएसई के आईपीओ का साइज 30,000 करोड़ रुपये था। बता दें, यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। यानी मौजूदा निवेशकों की तरफ से शेयरों की बिकवाली की जा रही है।

कितना है आईपीओ के लिए प्राइस बैंड (NSE IPO Price band)

एनएसई के आईपीओ का प्राइस बैंड 1700 रुपये से 1785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 8 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से किसी भी निवेशक को कम से कम 14280 रुपये का दांव लगाना होगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हर एक शेयर पर 170 रुपये की छूट दी है।

यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 16 सितंबर को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 6746.18 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN