Home rss business hindi NSE IPO लम्बी रेस का घोड़ा! GMP में भी सुधार, नोट करें...

NSE IPO लम्बी रेस का घोड़ा! GMP में भी सुधार, नोट करें ब्रोकरेज की बातें

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NSE IPO: दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार एनएसई का आईपीओ आ रहा है। आईपीओ 17 सितंबर को खुल जाएगा। 21 सितंबर तक एनएसई के आईपीओ पर दांव लगाया जा सकता है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 1700 रुपये से 1785 रुपये है। आईपीओ के साइज में कटौती हुई है। पहले 30,000 करोड़ रुपये इश्यू का साइज था। जोकि अब घटकर 22561 करोड़ रुपये हो गया है। ग्रे मार्केट में भी आईपीओ को लेकर काफी उथल – पुथल मची हुई है। मौजूदा जीएमपी 200 रुपये के पार है। अब जानते हैं कि इस आईपीओ पर दांव लगाने को लेकर एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं?

‘लम्बी रेस का घोड़ा’

एनएसई के आईपीओ पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आईपीओ लॉन्ग टर्म में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। शॉर्ट टर्म में बहुत उम्मीद नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आईपीओ की लिस्टिंग 10 प्रतिशत के प्रीमियम के आस-पास होती है तो अच्छी बात है। इस आईपीओ का असली टेस्ट 6 महीने के बाद होगा। जब प्री-आईपीओ इनवेस्टर्स से शेयरों की बिक्री पाबंदी हटेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि तब शेयरों की बिकवाली देखने को मिल सकती है।

सब्सक्राइब करने की दी सलाह

ब्रोकरेज फर्म SAMCO ने एनएसई के आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। इसके पीछे की वजह लीडरशिप, वित्तीय स्थिति, हाई मार्जिन और कर्ज मुक्त बैलेंस शीट है। अपर प्राइस बैंड पर एनएसई 42.89x FY2026 के वैल्यूएशन पर है। हालांकि, एनएसई की डेरिवेटिव्स पर निर्भरता निवेशकों चिंतित कर रहा है।

वित्तीय मजबूत स्थिति भी निवेशकों को कर रही आकर्षित (NSE Results)

एनएसई के सबसे मजबूत पक्षों में वित्तीय स्थिति है। वित्त वर्ष 2024 के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की इनकम 16352.06 करोड़ रुपये थी। जोकि वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 18713.37 करोड़ रुपये हो गई है। पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू इस बार 13.10 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के बाद 4560 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, प्रॉफिट (टैक्स भुगतान) के बाद यह 3120 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA 3594 करोड़ रुपये रहा है।

SAMCO को एक और बात की टेंशन है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कुल रेवन्यू में 47 प्रतिशत का योगदान महज 10 प्रतिशत का है। इसमें से भी टॉप 3 का कॉन्ट्रीब्यूशन 21.92 प्रतिशत रहा है।

ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति अच्छी (NSE IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 218 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 12 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। कल शाम के मुकाबले आज एनएसई आईपीओ में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN