Home rss business hindi NSE IPO Allotment: एनएसई आज करेगा शेयरों का अलॉटमेंट, PAN कार्ड से...

NSE IPO Allotment: एनएसई आज करेगा शेयरों का अलॉटमेंट, PAN कार्ड से देख सकते हैं डीटेल्स, क्या है प्रोसेस

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NSE IPO Allotment: एनएसई के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज 22 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। जिन निवेशकों ने एनएसई के आईपीओ पर दांव लगाया है वो ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं। बता दें, जिन निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट नहीं होगा, उनका पैसा कल यानी 23 सितंबर से रिफंड होने लगेगा। वहीं, सफल निवेशकों का शेयर डीमैट अकाउंट में दिखने लगेगा।

पैन कार्ड के जरिए चेक कर सकते हैं अपना अलॉटमेंट

एक बार अलॉमेंट की प्रक्रिया लाइव होने के बाद निवेशक बीएसई या फिर एनएसई के वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा प्रासेस

1-सबसे पहले NSE IPO bid वेरिफिकेशन पेज पर जाएं।

2- अब Equity and SME IPO Bid Details पर क्लिक करें।

3- अब NSE सिलेक्ट करें। इशके लिए आपको Select Symbol ड्रॉपडाउन मेन्यू पर जाना होगा।

4- अब अपना PAN नवंबर लिखें।

5- Submit बटन दबाएं।

बीएसई पर कैसे चेक कर सकते हैं?

सबसे पहले BSE IPO Allotment Status Page पर जाना होगा।

अब Equity वाले विकल्प का चयन करना होगा।

Issue Name में आपको National Stock Exchange of India Ltd पर जाना होगा।

अपना PAN नवंबर लिखें।

अब Search विकल्प का चयन करें। आपको अलॉटमेंट दिख जाएगा।

MUFG Intime India

रजिस्ट्रार MUFG Intime India के IPO Status page पर जाना होगा।

आईपीओ के नाम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड का चयन करना होगा।

अब PAN और एप्लीकेशन नंबर लिखना होगा।

अब अलॉटमेंट स्टेटस के लिए Submit बटन पर क्लिक करें।

5 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन

एनएसई के आईपीओ को 5 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 1.39 गुना, क्यूआईबी में 12.68 गुना और एनआईआई में 6.55 गुना सब्सक्राइब किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 16 सितंबर को खुल गया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 6746.18 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कितना चल रहा है जीएमपी (NSE IPO GMP)

निवेशकों के नजरिए से राहत की बात यह है कि एनएसई के जीएमपी में सुधार देखने को मिला है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ का जीएमपी 65 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले 20 सितंबर को आईपीओ का जीएमपी 48 रुपये के स्तर तक लुढ़क गया था। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 310 रुपये रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है।ष किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN