Source :- LIVE HINDUSTAN
NSE IPO GMP Today: एनएसई के आईपीओ के जीएमपी में भारी गिरावट देखने को मिली है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में एनएसई का आईपीओ आज 61 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 3.42 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इससे पहले 18 सितंबर को आईपीओ 111 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले 17 सितंबर को आईपीओ का जीएमपी 142 रुपये पर था। बता दें, एक वक्त पर एनएसई के आईपीओ का जीएमपी 310 रुपये था। यानी वहां से घटकर अब 61 रुपये के स्तर पर आ गया।
दो दिन में पूरा भरा आईपीओ (NSE IPO Subscription)
एनएसई के आईपीओ को दिन में पूरा भर गया है। आईपीओ को दो दिन में 1.04 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.69 गुना, क्यूआईबी में 1.32 गुना और एनआईआई में 1.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। बता दें, आईपीओ 17 सितंबर को खुला था। निवेशकों के पास 21 सितंबर यानी कल तक दांव लगाने का मौका रहेगा।
एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 16 सितंबर तक खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 6746.18 करोड़ रुपये जुटाए थे।
कितना है आईपीओ का साइज (NSE IPO details)
एनएसई के आईपीओ का साइज 30,000 करोड़ रुपये से घटाकर 22561.57 रुपये कर दिया गया है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। आईपीओ के जरिए सिर्फ मौजूदा निवेशकों की तरफ से बिक्री हो रही है।
एनएसई के आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 1700 रुपये से 1785 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 8 शेयरों का बनाया गया है। किसी भी निवेशक को कम से कम 14280 रुपये का दांव लगाना होगा। कर्मचारियों के लिए हर एक शेयर पर कंपनी ने 170 रुपये की छूट दी है। बता दें, आईपीओ की लिस्टिंग 24 सितंबर को बीएसई में प्रस्तावित है।
आईपीओ पर दांव लगाना रहेगा फायदेमंद?
एनएसई के आईपीओ पर दांव लगाने को लेकर एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिस्टिंग गेन को ध्यान में रखकर दांव लगाना सही नहीं रहेगा। अगर 3 से 4 साल तक होल्ड करने की क्षमता है तो ही इस आईपीओ को चुना जा सकता है। बता दें, 6 महीने के बाद प्री-आईपीओ निवेशक भी शेयरों को बेच पाएंगे। ऐसे में उस समय शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
वैल्यूएशन की बात करें तो बीएसई की तुलना में मौजूदा समय में यह आईपीओ सस्ता नजर आ रहा है। हालांकि, सालाना ग्रोथ रेट बहुत शानदार नहीं रही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




