Source :- LIVE HINDUSTAN

IFCI share price: बाजार में लिस्टेड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन कंपनी IFCI लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखी गई और कारोबार के अंत में यह शेयर करीब 3 पर्सेंट टूटकर 79.62 रुपये पर बंद हुआ। इंट्रा-डे के दौरान शेयर 78.51 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। शेयर को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ परिस्थतियों में यह 90 रुपये के पार जा सकता है। बता दें कि इस शेयर में बीते कई दिनों से तेजी आ रही थी। सिर्फ 9 दिन में यह शेयर 30 पर्सेंट से ज्यादा उछल चुका है। इस शेयर ने तीन साल में 598% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है । वहीं, शेयर में एक महीने में 36% की बढ़त हुई है और इस साल 50% का उछाल आया है। शेयर ने 4 जून 2026 को ₹83.41 का 52 हफ्ते का हाई बनाया था।

एनएसई से है कंपनी का कनेक्शन

मार्केट के जानकारों ने IFCI के शेयरों में आई इस तेजी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के इनडायरेक्ट एक्सपोजर से जोड़ा है। दरअसल, IFCI की स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL) में बड़ी हिस्सेदारी है और SHCIL की NSE में हिस्सेदारी है। NSE के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को लेकर बढ़ती उम्मीदों के बीच IFCI में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। एक्सचेंज की जल्द ही लिस्टिंग की संभावना ने NSE में डायरेक्ट या इनडायरेक्ट हिस्सेदारी वाली कंपनियों के लिए उत्साह फिर से जगा दिया है। इससे IFCI के शेयर डिमांड में आ गए हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

बिजनेस अुड़े की एक खबर के मुताबिक बोनान्जा के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट कुणाल कांबले ने कहा कि IFCI शेयर में ₹82 तक की तेजी के बाद थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग हो रही है, जो बड़े अपट्रेंड के बीच एक अच्छी बात है। ₹66–68 का ब्रेकआउट जोन अब एक मजबूत सपोर्ट बेस का काम कर रहा है जबकि तुरंत सपोर्ट ₹75–76 के आसपास दिख रहा है। जब तक स्टॉक इन लेवल के ऊपर बना रहता है तब तक बुलिश स्ट्रक्चर बना रहेगा। ₹82–85 के ऊपर जाने से आने वाले हफ्तों में ₹90–95 की ओर नई तेजी आ सकती है।

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि IFCI ने अपने कई महीनों के कंसोलिडेशन जोन से जबरदस्त ब्रेकआउट दिया है और हाल ही में थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग से पहले ₹84 के आसपास नए स्विंग हाई पर पहुंचा है। ₹77 का जोन तुरंत सपोर्ट का काम कर सकता है जबकि ₹72–74 के आसपास का बड़ा ब्रेकआउट लेवल एक अहम डिमांड एरिया बना हुआ है। जब तक स्टॉक इन सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहता है, तब तक ओवरऑल स्ट्रक्चर पॉजिटिव बना रहेगा। ₹84 के ऊपर नई चाल से और खरीदारी बढ़ सकती है और तेजी ₹90–92 की रेंज तक बढ़ सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN