Home rss business hindi NSE के Electronic Gold Receipts में पहले दिन हुआ 23.34 करोड़ रुपये...

NSE के Electronic Gold Receipts में पहले दिन हुआ 23.34 करोड़ रुपये का कारोबार, 6 किलो सोने के बराबर रही वैल्यू

6
0

Source :- KHABAR INDIA TV

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGRs) में लाइव कारोबार शुरू किया। पहले दिन इसमें 23.34 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। एनएसई और ऑगमोंट (Augmont Enterprises) के एक जॉइंट स्टेटमेंट के अनुसार शाम 04:25 मिनट तक लगभग 6 किलोग्राम सोने के बराबर कुल 1,60,357 EGR यूनिट्स का कारोबार हुआ। 

0.1 ग्राम फिजिकल गोल्ड के बराबर होता है 1 ईजीआर

बयान के अनुसार, इस सेगमेंट में कीमतों का निर्धारण भी व्यवस्थित तरीके से हुआ। कारोबार के दौरान कीमतें 1450.50 रुपये से 1460 रुपये के सीमित दायरे में रहीं, जबकि खरीद और बिक्री कीमतों के बीच का अंतर 50 पैसे से 1 रुपये तक रहा। प्रत्येक ईजीआर 100 मिलीग्राम यानी 0.1 ग्राम फिजिकल गोल्ड के बराबर होती है। इसके बदले का सोना सेबी द्वारा रेगुलेटेड वॉल्ट में रखा जाता है। 

डीमैट अकाउंट के जरिए कर सकते हैं EGRs की खरीद-बिक्री

निवेशक अपने डीमैट अकाउंट के जरिए इन EGRs की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। ये सेगमेंट T+1 सेटलमेंट साइकल का पालन करता है, जिसके तहत किसी खास दिन खरीदी या बेची गई यूनिट्स का सेटलमेंट अगले ट्रेडिंग सेशन में किया जाता है।

ये कारोबार NSE और ऑगमोंट के बीच EGR इकोसिस्टम डेवलप करने के लिए हुई पार्टनरशिप का नतीजा है। इसके जरिए निवेशक अपने डीमैट खाते के माध्यम से ऐसी रिसीट्स को रख सकते हैं और उनका लेन-देन कर सकते हैं, जो असल में फिजिकल गोल्ड के स्वामित्व को दर्शाती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGRs) क्या हैं?

EGRs ऐसी ‘एक्सचेंज-ट्रेडेड सिक्योरिटीज’ हैं, जो सुरक्षित वॉल्ट में रखे गए फिजिकल गोल्ड से समर्थित होती हैं। इनकी मदद से निवेशक खुद भौतिक सोना अपने पास रखे बिना, स्टॉक एक्सचेंज के जरिए सोने की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। ये रिसीट्स शेयरों की तरह ही डिजिटल रूप में रखी जाती हैं और इन्हें किसी स्टॉक ब्रोकर के जरिए खरीदा या बेचा जा सकता है। NSE अलग-अलग मात्रा में EGR कॉन्ट्रैक्ट्स की सुविधा देता है, जिनमें 100 मिलीग्राम, 1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम और 1 किलोग्राम शामिल हैं।

निवेशक अपने डीमैट खाते में EGRs को रख सकते हैं, या फिर तय प्रक्रिया का पालन करके फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी भी ले सकते हैं। फिजिकल गोल्ड विड्रॉ करने पर स्टोरेज, टेस्टिंग और ट्रांसपोर्टेशन जैसे कुछ चार्जेस लगाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

धनतेरस पर भारतीयों ने खरीदा ₹6,00,00,00,00,000 का सोना, पिछले साल की तुलना में 20% तक बढ़ी बिक्री

SOURCE : KHABAR INDIA TV